दिल्ली

सावधान! हथिनी कुंड बैराज का बढ़ा जलस्तर, दिल्ली यमुना में छोड़ा गया 40 हजार क्यूसेक पानी; मंडराया बाढ़ का खतरा

भारी बारिश के चलते हथिनी कुंड बैराज में जलस्तर बढ़ गया है, जिसके बाद दिल्ली की यमुना नदी में 40 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने के साथ किनारे पर बसे गांवों को पर बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है।

Image

हथिनी कुंड बैराज का बढ़ा जलस्तर, दिल्ली यमुना में छोड़ा गया 40 हजार क्यूसेक पानी

पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों में भारी बारिश का दौर जारी है। हरियाणा के कई जिलों में मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस बीच लगातार हो रही भारी बारिश के कारण हथिनी कुंड बैराज का जलस्तर बढ़ने लगा है। बैराज के जलस्तर बढ़ने के बाद करीब 40 हजार क्यूएस पानी दिल्ली की यमुना नदी में छोड़ा गया है, जिसके चलते निचले इलाकों पर बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। बताया जा रहा है कि बैराज से छोड़ा गया पानी करीब 48 घंटों में दिल्ली पहुंच सकता है। अगर बारिश का दौर इसी प्रकार जारी रहा तो आने वाले दिनों में और पानी छोड़े जाने की संभावना है।

अलर्ट पर दिल्ली

पिछले दिनों हो रही लगातार बारिश के बाद हरियाणा हथिनी कुंड बैराज का जलस्तर बढ़ गया। बैराज का जलस्तर कम करने के लिए यमुना नदी में 40 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। बाढ़ की स्थिति को देखते हो दिल्ली प्रशासन को अलर्ट जारी किया गया है। बता दें कि जब भी हथिनीकुंड बैराज का जलस्तर बढ़ता है तो सहारनपुर और अन्य नदियों में पानी का सप्लाई को बंद किया जाता है और पानी को दिल्ली यमुना नदी में छोड़ा जाता है। हथिनी कुंड बैराज से पानी छोड़े जाने के बाद दिल्ली सरकार भी अलर्ट मोड पर आ गई है।

यमुना नदी के पास स्थित गांव पर मंडराया खतरा

हथिनी कुंड बैराज से 40 हजार क्यूसेक पानी छोड़ने के बाद यमुना नदी के पास बसे गांवों को सबसे अधिक खतरा है। इतनी अधिक मात्रा में पानी छोड़े जाने पर यमुना नदी का जलस्तर बढ़ गया है। इससे इन गावों में बाढ़ के हालात बने हुए हैं। बाढ़ की स्थिति बनती देख प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article