दिल्ली में अपराधियों के हौसले हुए बुलंद; छावला में प्रॉपर्टी डीलर के घर और फार्म हाउस पर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग, देखें वीडियो

दिल्ली के छावला इलाके में एक प्रॉपर्टी डीलर और उसके फार्म हाउस पर देर रात ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। यह वारदात गैंगस्टर कपिल सांगवान उर्फ नंदू गैंग के शूटरों ने अंजाम दी। घटना में बदमाशों ने घर और फार्म हाउस पर मिलाकर 15 से ज्यादा राउंड गोलियां चलाईं। पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान दो शूटरों को गिरफ्तार कर उनके हथियार भी बरामद किए हैं।

Chhawla Delhi Firing: दिल्ली के छावला इलाके में एक प्रॉपर्टी डीलर के घर और फार्म हाउस पर ताबड़तोड़ गोलीबारी हुई। यह वारदात गैंगस्टर कपिल सांगवान उर्फ नंदू गैंग के शूटरों ने गुरुवार देर रात अंजाम दी। जानकारी के अनुसार, कपिल सांगवान ने प्रॉपर्टी डीलर सुखबीर शौकीन से फोन पर 5 करोड़ रुपये की एक्सटॉर्शन मनी की मांग की थी। बदमाशों ने घर और फार्म हाउस दोनों पर मिलाकर 15 से ज्यादा राउंड गोलियां चलाईं।

इस दौरान फायरिंग का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दो मफल्ड शूटर घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग करते दिखाई दे रहे हैं, जबकि तीसरा बदमाश बाइक पर बैठकर उनकी फायरिंग का वीडियो रिकॉर्ड कर रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि घर पर लगभग 11 राउंड गोलियां चलीं। इसके बाद बदमाश अपने तीसरे साथी के पास जाते हुए दिखाई दिए और फिर उन्होंने सुखबीर शौकीन के फार्म हाउस पर भी कई राउंड गोलियां चलाईं।

End of Feed