दिल्ली

Delhi-NCR Rain: दिल्ली-एनसीआर में छाया अंधेरा, पल में मौसम ने बदले जज्बात; आंधी के साथ बरसे बादल

Delhi-NCR Rain: दिल्ली-एनसीआर में लू के थपेड़ों के बीच आसमान में काले बादलों की आवाजाही के साथ तेज हवाओं ने मौसम को सुहावना कर दिया। शाम 5 बजे के आसपास धौला कुआं समेत कई हिस्सों में राहत की बूंदे बरसने से लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली।

Image

दिल्ली में बारिश

Delhi-NCR Rain: दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार शाम 5 बजे के करीब अचानक मौसम ने करवट ले ली। दिन में तेज धूप और लू के थपेड़ों के बीच आसमान में काले बादलों की आवाजाही शुरू हुई और तेज हवाओं ने मौसम सुहावना कर दिया। आईएमडी ने दिल्ली-नोएडा और गाजियाबाद समेत आसपास के इलाकों में धूल भरी आंधी के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई थी, जो शाम 5 बजे तक सही साबित हुआ। इस दौरान धौला कुआं समेत दिल्ली के कई हिस्सों और नोएडा में भी राहत की बूंदे बरसी, जिससे मौसम सुहावना हो गया और लोगों को बढ़ती गर्मी से राहत मिली है।

नोएडा में आंधी-बारिश

IMD के पूर्वानुमान के मुताबिक, नोएडा और गाजियाबाद में भी धूल भरी आंधी के बाद बादलों ने काफी राहत दी। इस दौरान हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। इधर, फिल्म सिटी में भी बादलों ने राहत की बूंदे बरसाईं, जिससे मौसम काफी खुशनुमा हो गया है। मौसम विभाग की मानें तो यह सिलसिला कल भी जारी रह सकता है। अगर, पूर्वानुमान सही साबित होता है तो बढ़ती गर्मी पर ब्रेक लगेगा।

क्या थी IMD की चेतावनी?

पिछले दो दिनों से प्री-मानसून गतिविधि नहीं हुई। स्काईमेट के मुताबिक, आज और कल पारा बढ़ने की उम्मीद है और यह 42 और 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। इस दौरान दिन और रात में अधिक गर्मी रहेगी। शुक्रवार की दोपहर भीषण गर्म हवाएं (हीटवेव) चलती रही, जिससे लोगों को लू के थपेड़ों का एहसास हुआ। आईएमडी के मुताबिक, बीच-बीच में बादल छाए रह सकते हैं। कहीं-कहीं गरज चमक के साथ बिजली चमकेगी और भरी आंधी आएगी। कल सुबह तक हल्की बौछारें पड़ने की संभावना है।

हालांकि, अगले सप्ताह की शुरुआत से मौसमी गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं, जिससे तापमान में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। अगर, बारिश होती है तो गर्मी से काफी रिलीफ मिलेगी।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article