Delhi Murder News: दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। जहां सोमवार शाम को एक क्लिनिक के अंदर एक लड़की की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक आरोपी एक नाबालिग लड़का है। वारदात के बाद आरोपी अपने एक साथी के साथ मौके से फरार हो गए। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
सांकेतिक फोटो (istock)
दोनों में पहले से थी जान-पहचान
सूत्रों के अनुसार, मृतक लड़की और आरोपी के बीच पहले से जान-पहचान थी। दोनों जहांगीरपुरी के ही निवासी बताए जा रहे हैं। आरोपी लड़के ने अपने एक साथी के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल लड़की को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल की मोर्चरी में भेजा है।
CCTV में दिखे दोनों आरोपी
पुलिस ने इस मामले में हत्या का केस दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को जब्त कर लिया गया है, जिसमें दोनों आरोपी स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहे हैं। पुलिस इस मामले में तेजी से कार्रवाई कर रही है ताकि आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़ा जा सके। इस घटना ने स्थानीय समुदाय में चिंता और भय का माहौल पैदा कर दिया है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
