Delhi Crime: जीटीबी एंक्लेव में एक लड़की की गोली मारकर हत्या, शिनाख्त में जुटी पुलिस

दिल्ली के जीटीबी एनक्लेव इलाके में सोमवार रात करीब 10:30 बजे एक लड़की को गोली मार दी गई। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। लड़की की उम्र 20 से 22 साल के बीच है, लेकिन अभी तक उसकी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है, साथ ही सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है।

Delhi Crime: दिल्ली के जीटीबी एनक्लेव इलाके में सोमवार रात एक लड़की की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने इलाके को कॉर्डन ऑफ किया। पुलिस ने लड़की की शिनाख्त के लिए आसपास पूछताछ भी की, लेकिन अभी तक मृतका की पहचान नहीं हो पाई है।

Crime

फाइल फोटो

लड़की की शिनाख्त नहीं हो सकी

यह घटना सोमवार रात करीब 10:30 बजे जीटीबी एंक्लेव के जनता फ्लैट्स के पास पार्क के बाहर रोड पर हुई। जहां करीब 20 से 22 साल की लड़की को किसी ने गोली मारी दी। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। जैसे ही गोली की आवाज लोगों ने सुनी, तो मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई। पुलिस को अभी तक पता नहीं चला है कि लड़की कौन थी, कहां रहती थी और रात के साढ़े 10 बजे कहां जा रही थी।

End of Feed