Delhi News: दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एनकाउंटर में नेपाली गैंगस्टर ढेर, हत्या के मामले में था फरार

Delhi News: दिल्ली के ईस्ट ऑफ कैलाश इलाके में पुलिस ने हत्या के मामले में लंबे समय से वांछित नेपाली गैंगस्टर को मुठभेड़ में मार गिराया। पुलिस ने बताया कि वह अंतर्राष्ट्रीय डकैती और चोरी गिरोह का सरगना था और 2024 में दिल्ली के जंगपुरा इलाके में डकैती के इरादे से आया था उसी दौरान हत्या की एक वारदात को अंजाम दिया था।

Delhi News: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के ईस्ट ऑफ कैलाश इलाके में सोमवार मध्य रात्रि एक मुठभेड़ में इनामी अपराधी भीम महाबहादुर जोरा पुलिस ने मार गिराया। यह कार्रवाई दिल्ली पुलिस के साउथ ईस्ट जिले की स्पेशल स्टाफ और गुरुग्राम क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम के द्वारा की गई। बताया जा रहा है कि आरोपी हत्या के मामले में लंबे समय से फरार रहा था।

Police.

दिल्ली पुलिस ने मुठभेड़ में गैंगस्टर को मार गिराया (फोटो - iStock)

गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने की कार्रवाई

पुलिस सूत्रों के अनुसार, सोमवार को एक गुप्त सूचना मिली थी, लालपुर, कैलाली जिला (नेपाल) का रहने वाला भीम जोरा दिल्ली में मौजूद है। वह मई 2024 से जंगपुरा (दिल्ली) में डॉ. पॉल की हत्या के मामले में वांछित एक इनामी अपराधी था। इस सूचना के आधार पर इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह डागर की अगुवाई वाली दिल्ली पुलिस की स्पेशल स्टाफ टीम और इंस्पेक्टर नरेंद्र शर्मा के नेतृत्व वाली गुरुग्राम क्राइम ब्रांच टीम ने एक ज्वाइंट ऑपरेशन शुरू किया।

End of Feed