Delhi News: दक्षिणी दिल्ली में 18 वर्षीय एक लड़की के साथ दो लोगों ने गैंगरेप किया। आरोपियों को मेरठ से गिरफ्तार कर लिया गया है। लड़की से आरोपियों का संपर्क सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के जरिए हुआ था। पीड़िता के साथ यह वारदात बुधवार को हुई। एक अधिकारी ने इस घटना के संबंध में बताते हुए कहा कि पुलिस ने बड़े पैमाने पर तलाशी के बाद दोनों आरोपियों को उत्तर प्रदेश के मेरठ से पकड़ लिया है।
साउथ दिल्ली में गैंगरेप (सांकेतिक फोटो)
बुधवार को दर्ज कराई रिपोर्ट
पुलिस ने बताया कि पीड़िता साउथ दिल्ली में मदनगीर निवासी है। उसने बुधवार को अंबेडकर नगर थाने में रिपोर्ट दी कि सोमवार दोपहर करीब 1 बजे उसके इंस्टाग्राम दोस्त ने उसे मदनगीर रेड लाइट पर बुलाया। जहां आरोपी अपने दोस्त के साथ स्कूटी के साथ खड़ा था। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि उसके दोस्त ने उसे स्कूटी पर बैठने के लिए कहा। लेकिन जब लड़की ने इनकार कर दिया, तो उसने उसे धमकी दी और मालवीय नगर इलाके में ले गया।
इन धाराओं में केस दर्ज
जब वे लोग मालवीय नगर इलाके में पहुंचे तो उन्होंने वहां खाना खाया और उसके बाद पीड़िता को चक्कर आने लगा। इसी दौरान उसने अपनी दोस्त को बिना कपड़ों के देखा और उसका यौन उत्पीड़न किया गया। अधिकारी ने बताया कि भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 376-डी (सामूहिक बलात्कार), 506 (आपराधिक धमकी) और 34 (सामान्य इरादा) के तहत मामला दर्ज कर गया है और 19 और 21 साल की उम्र के दोनों आरोपियों को पकड़ लिया गया है।।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
