लग्जरी कारों के चोरों के गिरोह का हुआ भंडाफोड़, ऐसे उड़ा लेते थे गाड़ियां

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की एंटी एक्सटॉर्शन एंड किडनैपिंग सेल (AEKC) ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए लग्जरी कार चोरी करने वाले एक इंटर-स्टेट गैंग का पर्दाफाश किया है।

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की एंटी एक्सटॉर्शन एंड किडनैपिंग सेल (AEKC) ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए लग्जरी कार चोरी करने वाले एक इंटर-स्टेट गैंग का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने पंजाब के रहने वाले 4 रिसीवरों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से चोरी की गईं कुल 21 लग्जरी कारें बरामद की हैं। इन कारों में फर्जी नंबर प्लेट और फर्जी रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट लगे हुए थे।

car

लग्जरी कार चोरी करने वाले एक इंटर-स्टेट गैंग का पर्दाफाश

क्राइम ब्रांच की टीम को लगातार मिल रही कार चोरी की घटनाओं के बाद एक स्पेशल टीम बनाई गई, टीम ने सीसीटीवी फुटेज और चोरी के तरीकों का गहराई से जांच की, जांच में पता चला कि आरोपी अधिकतर आधी रात को ही चोरी की वारदात को अंजाम देते हैं और उनके निशाने पर महंगी गाड़ियां होती हैं। कुछ मुखबिरों से जानकारी मिली कि पंजाब के कुछ लोग दिल्ली से चोरी की गाड़ियां खरीदकर पंजाब के सीमावर्ती जिलों में बेच रहे हैं।

End of Feed