झुग्गियों में DDA के बुल्डोजर एक्शन पर आतिशी का प्रदर्शन; हिरासत में ली गईं; छूटने के बाद दिल्ली पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

दिल्ली के कालकाजी भूमिहीन कैंप में तोड़फोड़ के विरोध में प्रदर्शन कर रही आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी को मंगलवार को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इस कार्रवाई से पहले दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) ने अवैध झोपड़ियों को हटाने के लिए निवासियों को नोटिस जारी किया था। इस मुद्दे पर आप नेताओं ने भाजपा सरकार पर गरीबों के घरों को उजाड़ने का आरोप लगाया है।

Kalkaji Bhoomiheen Camp: दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) की नेता आतिशी को मंगलवार को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया, क्योंकि उन्होंने कालकाजी के भूमिहीन कैंप में तोड़फोड़ के विरोध में प्रदर्शन किया था। जानकारी के मुताबिक आतिशी ने भारतीय जनता पार्टी और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर तीखा हमला करते हुए कहा कि भाजपा और रेखा गुप्ता को झुग्गीवासियों का श्राप लगेगा। आतिशी ने कहा कि भाजपा कल इन झुग्गियों को हटाने जा रही है और मुझे आज जेल भेजा जा रहा है, क्योंकि मैं इन झुग्गीवासियों के लिए आवाज उठा रही हूं। भाजपा और सीएम रेखा गुप्ता को झुग्गी वालों की हाय लगेगी। भाजपा कभी वापस नहीं आएगी। पूर्व सीएम और आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी ने एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि विरोध के दौरान मेरे साथ धक्का-मुक्की की गई और मुझे डिटेन करके कालकाजी के भूमिहीन कैंप से 40-45 किलोमीटर दूर ले जाएगा। पुलिस ने कई महिलाओं के साथ हाथापाई भी की है।

Delhi Former CM Atishi Marlena

दिल्ली की पूर्व सीएम आतिशी मार्लेना

इससे पहले सोमवार को दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) ने हाई कोर्ट के निर्देशों के बाद दक्षिण दिल्ली के कालकाजी एक्सटेंशन में भूमिहीन कैंप के सभी निवासियों को एक आधिकारिक नोटिस जारी किया, जिसके मुताबिक अवैध झोपड़ियों को ध्वस्त करने की आगामी कार्रवाई के मद्देनजर उन्हें अपने परिसर खाली करने का निर्देश दिया गया। नोटिस के अनुसार, निवासियों को तीन दिनों के अंदर घर खाली करने के लिए कहा गया था। साथ ही, नोटिस में कहा गया है कि ऐसा न करने पर अधिकारियों द्वारा कार्रवाई की जाएगी। डीडीए ने कहा कि, कारवाई के दौरान झोपड़ियों के अंदर छोड़ा गया कोई भी सामान हटा दिया जाएगा और एजेंसी को किसी भी तरह की क्षति या निजी संपत्ति के नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं ठहराया जाएगा।

End of Feed