दिल्ली में मौसम खराब होते ही उड़ानों पर पड़ा असर, 15 विमानों का मार्ग बदला गया, 100 से अधिक उड़ानों में देरी

एयर इंडिया ने सोमवार दोपहर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि दिल्ली और उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में निम्न दृश्यता के कारण आज दिल्ली आने-जाने वाली उड़ानों का परिचालन प्रभावित हो रहा है। मेहमानों को सलाह दी जाती है कि वे हवाई अड्डे के लिए जल्दी निकलें, क्योंकि धीमी यातायात के कारण आपकी यात्रा में देरी हो सकती है।

दिल्ली में सोमवार को खराब मौसम में निम्न दृश्यता के कारण दिल्ली हवाई अड्डे पर 15 विमानों का मार्ग परिवर्तित किया गया जबकि 100 से अधिक उड़ानों में देरी हुई। दिल्ली में खराब मौसम के कारण दृश्यता घट गयी जिसके चलते विमानों के परिचालन पर इसका असर पड़ा। एयरइंडिया, ‘स्पाइसजेट’ और ‘इंडिगो’ जैसे एयरलाइन ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ के माध्यम से यात्रियों को सूचित किया कि प्रदूषण के उच्च स्तर से जूझ रही राष्ट्रीय राजधानी में निम्न दृश्यता के कारण उड़ानें प्रभावित हो सकती हैं।

End of Feed