दिल्ली में कल से पांच दिन तक बाबा बागेश्वर का हनुमान कथा पाठ, यहां डायवर्ट रहेगा ट्रैफिक

Delhi Traffic Diversion: दिल्ली के पश्चिम विहार स्थित डीडीए मैदान में हनुमान कथा के आयोजन के चलते 26 से 30 अप्रैल तक ट्रैफिक डायवर्टेड रहेगा। लोगों की भीड़ के मद्देनजर डीडीए ग्राउंड, रेडिसन ब्लू के पास, पश्चिम विहार क्षेत्र में विशेष यातायात डायवर्जन और पार्किंग व्यवस्था लागू की जाएगी। ट्रैफिक पुलिस की अपील है कि भीड़ से बचने के लिए सार्वजनिक वाहनों का प्रयोग करें।

Delhi Traffic Advisory: दिल्ली में शनिवार से बुधवार तक ट्रैफिक डायवर्टेड रहेगा। यातायात में इस बदलाव का कारण हनुमान कथा का पाठ है। बागेश्वर धाम के धीरेन्द्र शास्त्री पश्चिम विहार के डीडीए मैदान में पांच दिनों तक कथा कहेंगें। लोगों की भीड़ के मद्देनजर डीडीए ग्राउंड, रेडिसन ब्लू के पास, पश्चिम विहार क्षेत्र में विशेष यातायात डायवर्जन और पार्किंग व्यवस्था लागू की जाएगी।

traffic diversion in delhi

26 से 30 अप्रैल तक दिल्ली में बदला रहेगा ट्रैफिक

दिल्ली के पश्चिम विहार स्थित डीडीए मैदान में कथा आयोजन की वजह से बड़ी भीड़ पहुंचने की संभावना है। बागेश्वर धाम के धीरेन्द्र शास्त्री मैदान में पांच दिनों तक हनुमान कथा का पाठ करेंगे। इसमें आने वाली भीड़ को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने इलाके से यातायात को डायवर्ट किया है।

End of Feed