दिल्ली

दिल्ली में अब 'ट्रिपल इंजन' सरकार, भाजपा के राजा इकबाल बने मेयर; कांग्रेस को मिले महज 8 वोट

Delhi Mayor Election: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अब शुक्रवार से 'ट्रिपल इंजन' सरकार की शुरुआत हो गई। भारतीय जनता पार्टी के राजा इकबाल ने मेयर पद का चुनाव जीत लिया, जबकि डिप्टी मेयर पद भी भाजपा के पास ही है और आम आदमी पार्टी ने मेयर चुनाव में अपना प्रत्याशी उतारने से पहले ही इनकार कर दिया था।

Image

दिल्ली के नए मेयर सरदार राजा इकबाल सिंह

Photo : ANI

Delhi Mayor Election: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अब शुक्रवार से 'ट्रिपल इंजन' सरकार की शुरुआत हो गई। भारतीय जनता पार्टी के राजा इकबाल ने मेयर पद का चुनाव जीत लिया, जबकि डिप्टी मेयर पद भी भाजपा के पास ही है और आम आदमी पार्टी ने मेयर चुनाव में अपना प्रत्याशी उतारने से पहले ही इनकार कर दिया था और बाद में चुनाव का भी बहिष्कार कर दिया जिसकी बदौलत भाजपा के लिए मेयर चुनाव काफी आसान हो गया।

किसे कितने वोट मिले?

दिल्ली नगर निगम (MCD) के मेयर चुनाव में भाजपा को 133 वोट मिले, जबकि कांग्रेस के हिस्से में महज 8 वोट पड़े। आम आदमी पार्टी ने तो चुनाव का बहिष्कार किया था। ऐसे में भाजपा ने निर्विरोध चुनाव जीता। इसी के साथ ही केंद्र और दिल्ली में भाजपा की सरकार होने के साथ ही एमसीडी में पार्टी का मेयर भी चुना गया।

दिल्ली नगर निगम में ज्यादातर समय भाजपा का ही कब्जा रहा है। हालांकि, फरवरी 2023 से नवंबर 2024 तक मेयर पद आम आदमी पार्टी के पास था और पार्टी की शेली ओबेरॉय मेयर रहीं।

कौन हैं सरदार राजा इकबाल सिंह?

भाजपा नेता सरदार राजा इकबाल सिंह दिल्ली नगर निगम में अब तक नेता प्रतिपक्ष का पद संभाल रहे थे। इससे पहले वह उत्तर दिल्ली नगर निगम के मेयर का पद संभाल चुके हैं। सरदार राजा इकबाल सिंह पहले अकाली दल में हुआ करते थे, लेकिन कृषि कानूनों को लेकर शिरोमणि अकाली दल और भाजपा के बीच बढ़ी दूरियों के बाद वह भाजपा में शामिल हो गए थे।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article