Delhi Traffic Advisory: दिल्ली में शनिवार से बुधवार तक ट्रैफिक डायवर्टेड रहेगा। यातायात में इस बदलाव का कारण हनुमान कथा का पाठ है। बागेश्वर धाम के धीरेन्द्र शास्त्री पश्चिम विहार के डीडीए मैदान में पांच दिनों तक कथा कहेंगें। लोगों की भीड़ के मद्देनजर डीडीए ग्राउंड, रेडिसन ब्लू के पास, पश्चिम विहार क्षेत्र में विशेष यातायात डायवर्जन और पार्किंग व्यवस्था लागू की जाएगी।
दिल्ली के पश्चिम विहार स्थित डीडीए मैदान में कथा आयोजन की वजह से बड़ी भीड़ पहुंचने की संभावना है। बागेश्वर धाम के धीरेन्द्र शास्त्री मैदान में पांच दिनों तक हनुमान कथा का पाठ करेंगे। इसमें आने वाली भीड़ को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने इलाके से यातायात को डायवर्ट किया है।
यह कार्यक्रम 26 से 30 अप्रैल तक चलेगा। भारी भीड़ की संभावना के चलते साईं बाबा मंदिर रोड (भैरा एंक्लेव से काशीराम कट), थाना पश्चिम विहार रोड (नेशनल मार्केट से सेंट मार्क स्कूल तक) और आउटर रिंग रोड की साइड रोड पर रेडिसन ब्लू होटल के पास सर्विस लेन को बंद रखा जाएगा। ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वह इसे ध्यान में रखते हुए अपनी यात्रा की योजना बनाएं और इन सड़कों की जगह वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करें।
ट्रैफिक पुलिस ने आयोजन स्थल के आसपास व्यापक बंदोबस्त किए हैं। अस्पताल, रेलवे स्टेशन, बस अड्डे एवं एयरपोर्ट जाने वाले लोग अतिरिक्त समय लेकर निकलें। जाम से बचने के लिए सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करें और जो लोग वाहनों से आ रहे हैं, वह सड़कों पर गाड़ी खड़ी न करें।
ज्वालाहेड़ी से नांगलोई जाने वाले वाहन चालक डॉ. मेजर अश्विनी मार्ग से रोहतक रोड होते हुए पीरा गढ़ी से जा सकेंगे। इसके अलावा चौ. बलबीर सिंह मार्ग से भी रोहतक रोड, पीरा गढ़ी होते हुए वाहन चालक जा सकेंगे। जनकपुरी से नांगलोई जाने वाले मीरा बाग-निलोठी रोड का इस्तेमाल कर उद्योग नगर मेट्रो स्टेशन होते हुए नांगलोई पहुंचेंगे। इसके साथ ही भैरा एंक्लेव अंडरपास से पीरा गढ़ी फ्लाईओवर पार करने के बाद मंगोलपुरी फ्लाईओवर के नीचे से यू-टर्न लेकर वापस पीरा गढ़ी आएंगे और इसके बाद नांगलोई की तरफ रोहतक रोड से जा सकेंगे।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
