दिल्ली

Dengue: जानलेवा हुआ डेंगू, दिल्ली में पहली मौत; एनसीआर के इन जिलों में हालात खराब

दिल्ली-एनसीआर रीजन में डेंगू पैर पसार रहा है। राष्ट्रीय राजधानी में पहली मौत दर्ज की गई है। इसके अलावा नोएडा गाजियाबाद, फरीदाबाद, ग्रेटर नोएडा में भी डेंगू के लक्षण वाले मरीजों की संख्या बढ़ रही है।

Image

Dengue: जानलेवा हुआ डेंगू, दिल्ली में पहली मौत; एनसीआर के इन जिलों में हालात खराब

दिल्ली-एनसीआर में सीजनल बुखार जोरों पर है। सरकारी अस्पतालों से लेकर प्राइवेट हॉस्पिटल की ओपीडी में मरीजों की लाइन नजर आ रही है। नोएडा, गाजियाबाद समेत अन्य जिलों में लोग सर्दी, जुकाम-खांसी और बुखार से पीड़ित हैं। इधर, राजधानी में मच्छर जनित बीमारी के मामलों में वृद्धि के बीच इस साल डेंगू के कारण पहली मौत दर्ज की गई है। नोएडा में 12 सितंबर तक 23 केस मिल चुके थे। उस दिन तक रोजाना 350 से अधिक मरीज अस्पतालों में पहुंच रहे थे। नोएडा में इस साल 35 डेंगू के मरीज रिकॉर्ड किए गए हैं।

54 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत

इधर, लोक नायक अस्पताल के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि पिछले सप्ताह अस्पताल में डेंगू के कारण 54 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई। पूर्वी दिल्ली के गांधी नगर इलाके के रहने वाले इस व्यक्ति को 27 अगस्त को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आधिकारिक रिकॉर्ड के अनुसार आठ सितंबर को उसे मृत घोषित कर दिया गया। अस्पताल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘पिछले सप्ताह डेंगू के कारण मरीज की मौत हो गई।

दिल्ली नगर निगम के अधिकारियों के अनुसार इस वर्ष राष्ट्रीय राजधानी में डेंगू के 650 से अधिक मामले सामने आए हैं। वर्ष 2023 में दिल्ली में डेंगू के 9,266 मामले सामने आए थे और 19 मौतें दर्ज की गई थीं। गौरतलब है कि पिछले वर्ष जी-20 शिखर सम्मेलन से पहले नगर निगम ने डेंगू के मामलों और मौतों पर साप्ताहिक रिपोर्ट जारी करना बंद कर दिया था। डेंगू के कहर से गाजियाबाद, फरीदाबाद, ग्रेटर नोएडा में भी डेंगू के लक्षण वाले मरीजों की संख्या बढ़ रही है।

(इनपुट-भाषा)

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article