दिल्ली

दिल्ली के किशनगढ़ इलाके में मकान में लगी भीषण आग, किशोर की मौत; चार अन्य लोग बुरी तरह झुलसे

Delhi Fire: दिल्ली के किशनगढ़ इलाके में बुधवार को आग लग गई, जिसमें एक 16 साल के लड़के की मौत हो गई। इस हादसे में परिवार के चार सदस्य झुलस गए। हालांकि, दमकल की गाड़ियों ने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। वहीं इस हादसे में घायल एक की हालत गंभीर बताई जा रही है-

Image

सांकेतिक फोटो

Photo : iStock

Delhi Fire: दक्षिण पश्चिम दिल्ली के किशनगढ़ इलाके में बुधवार तड़के एक मकान में आग लगने से 16 साल के लड़के की मौत हो गई और उसके परिवार के चार सदस्य झुलस गए। दिल्ली दमकल सेवा (डीएफएस) के एक अधिकारी के अनुसार, बुधवार तड़के तीन बजकर 22 मिनट पर शनि बाजार रोड पर स्थित एक आवासीय इमारत में आग लगने की सूचना मिली। उन्होंने बताया कि दमकल की दो गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया और आग पर काबू पाने में दो घंटे लगे।

गैस सिलेंडर लीक होने से लगी आग

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण-पश्चिम) सुरेंद्र चौधरी ने बताया, ‘‘शुरुआत में ऐसा संदेह था कि गैस सिलेंडर लीक होने की वजह से आग लगी लेकिन सिलेंडर सुरक्षित पाया गया, आग लगने की वजह का अभी पता नहीं चला है।’’ उन्होंने बताया कि आवासीय इमारत की चौथी मंजिल पर आग लगी। मृतक की पहचान 16 साल आकाश के रूप में हुई है। उसके पिता लक्ष्मी मंडल (42), मां अनीता मंडल (40) और भाई सन्नी (22) तथा दीपक (20) झुलस गए हैं।

घायालों का अस्पताल में इलाज जारी है

लक्ष्मी, अनीता और दीपक को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि सन्नी का अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ट्रामा सेंटर में उपचार जारी है। एक अन्य पुलिस अधिकारी ने बताया कि सन्नी की हालत गंभीर है। उन्होंने बताया कि लक्ष्मी मंडल माली के रूप में काम करता है और उसका परिवार इस रिहायशी इमारत में किराये पर रह रहा था। पुलिस ने बताया कि संबंधित धाराओं में एक मामला दर्ज किया गया है और आग लगने की वजह का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।

(इनपुट-भाषा)

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article