Delhi Select City Mall cinema hall fire: दिल्ली से महाशिवरात्रि वाले दिन यानी 26 फरवरी को एक बड़ी खबर सामने आई, साउथ दिल्ली के सेलेक्ट सिटी मॉल में एक सिनेमा हॉल में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई बताते हैं कि छावा फिल्म (Film Chhava) की स्क्रीनिंग के दौरान सिनेमा हॉल में आग लगने से दर्शकों में दहशत फैल गई।
जिस समय यह हादसा हुआ उसे वक्त PVR स्क्रीन नंबर-3 पर विकी कौशल की बहुचर्चित फिल्म 'छावा' की स्क्रीनिंग चल रही थी इस दौरान अचानक से पर्दे पर आग लग गई जिसके बाद सिनेमा हॉल में फिल्म देख रहे लोगों में भगदड़ मच गई।
बताते हैं कि ये आग सेलेक्ट सिटी मॉल में स्थित पीवीआर ऑडी-3 सिनेमाघर के स्क्रीन में लगी थी, इस घटना में कोई भी जनहानि नहीं हुई है और सभी सुरक्षित हैं आग की वजह का अभी तक पता नहीं चल पाया है।
कहा जा रहा है कि मॉल में ज्यादा भीड़ नहीं थी, जिससे बड़ा हादसा टल गया, गौर हो कि दिल्ली के उपहार सिनेमा हॉल में 1997 में लगी आग में करीब 60 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
