दिल्ली की कपड़ा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दमकल की 10 गाड़ियां मौके पर पहुंची

रविवार सुबह दिल्ली के उद्योग नगर औद्योगिक क्षेत्र में एक कपड़ा फैक्टरी में आग लग गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। दमकल विभाग ने तुरंत कार्रवाई करते हुए 10 गाड़ियों को भेजा और आग पर काबू पाया।

दिल्ली के उद्योग नगर औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक कपड़ा फैक्टरी में रविवार सुबह आग लग गई। अग्निशमन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, यह घटना एफ-11 स्थित फैक्टरी में लगभग सुबह 5:25 बजे हुई। आग बुझाने के लिए मौके पर 10 दमकल गाड़ियों को भेजा गया।

fire in textile factory of Udyog Nagar Industrial Area

दिल्ली की कपड़ा फैक्ट्री में आग (सांकेतिक फोटो)

अधिकारियों ने पुष्टि की है कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। आग को पूरी तरह बुझाने और दोबारा भड़कने से रोकने के प्रयास किए जा रहे हैं। अभी तक आग लगने के कारण का पता नहीं चल पाया है, लेकिन प्रारंभिक जांच से संकेत मिला है कि आग फैक्टरी की भंडारण इकाई में लगी थी। फिलहाल, मामले पर आगे की जांच जारी है।

End of Feed