दिल्ली

Delhi के शाहदरा में दर्दनाक हादसा, ई-रिक्शा चार्जिंग स्टेशन पर लगी आग, 2 लोगों की मौत और चार घायल

दिल्ली के शाहदरा इलाके में स्थित ई-रिक्शा चार्जिंग स्टेशन में अचानक आग लग गई। इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई है और 4 लोग घायल हो गए हैं। फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम ने घायलों को इलाज के लिए जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उनका इलाज जारी है।

Image

शाहदरा ई-रिक्शा चार्जिंग स्टेशन पर लगी भीषण आग

Shahdara Fire: पूर्वी दिल्ली के शाहदरा इलाके में रविवार यानी आज सुबह ई-रिक्शा चार्जिंग स्टेशन में भीषण आग लग गई। इस आग में दो लोगों की जलकर मौत हो गई और चार अन्य लोग घायल हो गए। आग की सूचना मिलते ही दिल्ली फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का कार्य शुरू किया। फायर ब्रिगेड के साथ मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

ई-रिक्शा चार्जिंग स्टेशन में लगी भीषण आग

दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) ने बताया कि उन्हें शाहदरा में मोती राम रोड पर राम मंदिर के पास सुबह करीब 6.40 बजे आग लगने की सूचना मिली। घटना की सूचना मिलते ही पांच दमकल गाड़ियों को तुरंत मौके पर भेजा गया। आग करीब 400 वर्ग गज में बने टिन शेड में लगी, जिसका इस्तेमाल ई-रिक्शा के चार्जिंग स्टेशन के तौर पर किया जा रहा था।

डीएफएस प्रमुख अतुल गर्ग ने कहा, "सुबह 8.30 बजे तक आग पर काबू पा लिया गया। ऑपरेशन के दौरान मलबे से दो जले हुए शव बरामद किए गए।" चार घायलों को बचा लिया गया और उन्हें पास के जीटीबी अस्पताल ले जाया गया। मृतकों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। माना जा रहा है कि वह शेड में रहने वाले मजदूर थे। आग लगने के कारण का अभी तक पता नहीं लग पाया है, लेकिन प्रथम दृश्यता में शॉक सर्किट के कारण आग लगने का अंदेशा लगाया गया है। जांच के बाद ही सही कारणों का पता लग पाएगा।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article