दिल्ली

'भाजपा की 'चार इंजन वाली' सरकार फेल...' AAP ने दिल्ली में जलभराव को लेकर की आलोचना, Video किए शेयर

दिल्ली-एनसीआर में शनिवार और रविवार की रात तेज आंधी के साथ हुई मूसलाधार बारिश से कई स्थानों पर जलजमाव हो गया है इसे लेकर AAP ने भाजपा पर हमला बोलते हुए वीडियो शेयर किए हैं।

Image

आम आदमी पार्टी ने भाजपा पर किया हमला

AAP Slam BJP Over Waterlogging : आम आदमी पार्टी ने संडे को राष्ट्रीय राजधानी में जलभराव को लेकर भाजपा नीत शहरी सरकार की आलोचना की और इसे 'चार इंजन वाली' सरकार की विफलता बताया। पार्टी ने एक्स पर शहर के कई जलमग्न इलाकों जैसे धौला कुआं, दिल्ली कैंटोनमेंट और आईटीओ की तस्वीरें शेयर कीं।

हिंदी में पोस्ट में कहा गया, "दिल्ली में एक भी इलाका ऐसा नहीं है जहां जलभराव न हुआ हो, जो भाजपा की चार इंजन वाली सरकार की विफलता की कहानी बयां करता है।"

आरोपों पर भाजपा की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने मिंटो ब्रिज का एक वीडियो साझा किया - जो हमेशा जलभराव से ग्रस्त रहता है।

उन्होंने हिंदी में एक्स पर पोस्ट किया, "थोड़ी सी बारिश के बाद मिंटो ब्रिज के नीचे एक कार डूब गई। यह स्पष्ट है कि चार इंजन वाली सरकार विफल हो गई है।" रात भर दिल्ली में भारी बारिश के साथ आंधी-तूफान आया, जिससे विमान परिचालन बाधित हुआ, पेड़ और बिजली के खंभे उखड़ गए और कई इलाके जलमग्न हो गए।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि शहर के प्राथमिक मौसम केंद्र ने रात 11.30 बजे से सुबह 5.30 बजे के बीच छह घंटों में 82 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और 81.2 मिमी बारिश दर्ज की।

waterlogging

waterlogging

आतिशी ने जल संकट का दावा करते हुए CM रेखा को लिखा पत्र

इससे पहले दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने राष्ट्रीय राजधानी में जल संकट का दावा करते हुए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को पत्र लिखा और इस मुद्दे पर चर्चा के लिए तत्काल समय देने की मांग की। पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने अपने पत्र में दावा किया है कि दिल्लीवासी, विशेषकर महिलाएं और बच्चे, संघर्ष कर रहे हैं क्योंकि वे पानी के टैंकरों के सामने लाइन में खड़े हो रहे हैं और आपूर्ति बाधित होने के कारण बोतलबंद पानी खरीद रहे हैं।

delhi waterlogging

delhi waterlogging

भाजपा ने इन्हें ‘‘मनगढ़ंत झूठ’’ करार दिया

भाजपा ने हालांकि बाद में आरोपों को खारिज करते हुए इन्हें ‘‘मनगढ़ंत झूठ’’ करार दिया। सत्तारूढ़ पार्टी ने वर्तमान स्थिति के लिए पिछली आप सरकार की विफलताओं को जिम्मेदार ठहराया। भाजपा की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने दावा किया कि शहर में कोई बड़ा जल संकट नहीं है। उन्होंने किसी भी गंभीर व्यवधान से बचने के लिए वर्तमान सरकार की ग्रीष्मकालीन कार्य योजना को श्रेय दिया।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article