Delhi News: हरी नगर PG में लगी भीषण आग, छात्रों ने बिल्डिंग से कूदकर बचाई जान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 17, 2024, 04:51 PM IST

दिल्ली के वेस्ट डिस्ट्रिक स्थित हरी नगर की एक बिल्डिंग में बुधवार को आग लग गई। आग की वजह से घबराए कई बच्चों ने कूद कर अपनी जान बचाई है।

दिल्ली: वेस्ट डिस्ट्रिक स्थित हरी नगर की एक बिल्डिंग में बुधवार को आग लग गई। आग की वजह से घबराए कई बच्चों ने कूद कर अपनी जान बचाई है। बिल्डिंग में स्टूडेंट के लिए पीजी चल रही थी। फिलहाल, दमकल विभाग की दो गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया है।

Fire broke out in Building At West District

दिल्ली में आग

बच्चों में डर का माहौल

दरअसल, बुधवार दोपहर वेस्ट डिस्ट्रिक फायर ब्रिगेड टीम को सूचना मिली कि हरी नगर इलाके में एक बिल्डिंग में आग लग गई है। सूचना पाते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। इस दौरान कई बच्चे आग से बचने की जद्दोजहद करते नजर आ रहे थे वो बिल्डिंग से कूद रहे थे। फायर ब्रिगेड ने बच्चों को तुरंत आश्वासन देते हुए कूदने से रोका और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। थोड़ी देर बाद फायर ब्रिगेड ने प्राथमिक तौर पर आग पर काबू पाया फिर बच्चों को रेस्क्यू कर बिल्डिंग से निकाला। बच्चों के अंदर डर का माहौल देखने को मिला।

End of Feed