Delhi News: मंगोलपुरी में जूता फैक्टरी में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक

  • Agency by: भाषा
  • Updated Nov 26, 2023, 02:32 PM IST

दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में एक फैक्ट्री में आधी रात भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची दमकल की 26 गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया है। इस हादसे में अभी तक किसी के हताहत होने की कोई जानकारी नहीं हैं।

Delhi News: दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में एक फैक्ट्री में आधी रात भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार उत्तर पश्चिमी दिल्ली के मंगोलपुरी में ट्रक बाजार के पास स्थित एक जूता फैक्टरी में बीती रात आग लग गई। अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटना में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।

Delhi Mangolpuri Fire

दिल्ली के मंगोलपुरी में लगी भीषड़ आग

दमकल की 26 गाड़ियों ने मौके पर पहुंच पाया आग पर काबू

दिल्ली फायर बिग्रेड के एक अधिकारी ने कहा कि ''हमें शनिवार देर रात करीब साढ़े 12 बजे मंगोलपुरी इलाके में ट्रक बाजार के पास भीषण आग लगने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना प्राप्त होने के तुरंत बाद दमकल की कुल 26 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया।'' उन्होंने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया और घटना में कोई व्यक्ति हताहत नहीं हुआ है। अधिकारी ने बताया कि आग किसी ज्वलनशील रसायन की वजह से लगी।

End of Feed