Delhi News: चार मंजिला बिल्डिंग में लगी आग, मौके पर पहुंची दमकल की चार गाड़ियां

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 11, 2024, 04:12 PM IST

Delhi News: साउथ दिल्ली के खानपुर एक्सटेंशन इलाके में चार मंजिला एक इमारत में आग लग गई है। आग की सूचना प्राप्त कर मौके पर पुलिस की एक टीम और दमकल की 4 गाड़ियां पहुंची है। दमकल विभाग ने आग पर काबू पा लिया है, लेकिन आग लगने की वजह अभी स्पष्ट नहीं है।

Delhi News: साउथ दिल्ली के खानपुर एक्सटेंशन इलाके में स्थित चार मंजिला व्यावसायिक इमारत में आग लगने की जानकारी सामने आई है। आग लगने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। आग की सूचना 11:20 बजे पुलिस नियंत्रण कक्ष को प्राप्त हुई थी। जिसके बाद पुलिस की एक टीम सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची। पुलिस ने बताया कि इस इमारत की विभिन्न मंजिलों पर हीरो शोरूम, जिम और एक कार्यालय है। आग पर काबू पाने के लिए घटनास्थल पर दमकल विभाग की चार गाड़ियां पहुंची आग बुझाने की कोशिश की गई। फिलहाल किसी के घायल होने की कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

Fire broke out in four-storey commercial building in Soth Delhi

साउथ दिल्ली की चार मंजिला इमारत में लगी आग

दमकल विभाग की टीम ने आग पर पाया काबू

आग की सूचना प्राप्त घटनास्थल पर पहुंचे दमकल विभाग के एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि टीम के पहुंचने से पहले स्थानीय लोगों आग बूझाने के कोशिश कर रहे थे। लेकिन आग पहले ही बहुत फैल गई थी। दमकल विभाग की टीम ने 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया है। इस दौरान किसी के हताहत होने की कोई जानकारी सामने नहीं आई है। बता दें की आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। लेकिन माना जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट आग लगने के कारण हो सकता है। पुलिस फिलहाल कारण की जांच कर रही है।

End of Feed