Delhi: दो मंजिला मकान की छत गिरने से टूटी PNG पाइपलाइन, पूरे घर में फैेली आग, परिवार के 6 लोग झुलसे

दिल्ली के नरेला में दो मंजिला मकान में छत गिरने से पीएनजी गैस पाइप लाइन टूट गई और घर में आग लग गई। इस दौरान मलबे में दबने और आग में झुलसने से एक परिवार के छह लोग घायल हो गए।

Delhi Fire: उत्तरी दिल्ली के नरेला में दो मंजिला मकान की छत गिरने के बाद लगी आग में एक परिवार के छह लोग झुलस गए। पुलिस ने बताया कि घटना शनि बाजार इलाके में सुबह करीब सात बजे उस समय हुई, जब परिवार के लोग कथित तौर पर खाना बना रहे थे। पुलिस के मुताबिक, आग लगने के कारण परिवार के सदस्य झुलस गए।

Fire Accident (1)

सांकेतिक फोटो

पीएनसी गैस पाइपलाइन टूटने से लगी आग

दिल्ली अग्निशमन सेवा के प्रमुख अतुल गर्ग ने बताया, ‘‘हमें सुबह सात बजकर 53 मिनट पर नरेला के शनि बाजार इलाके में आग लगने और इमारत गिरने की सूचना मिली। दमकल की दो गाड़ियों को तुरंत मौके पर भेजा गया।’’ उन्होंने बताया कि डीडीए जनता फ्लैट की छत गिरने से पीएनजी गैस की पाइप लाइन टूट गई और आग लग गई, जो पूरे घर में फैल गई। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि राजू (40), उनकी पत्नी राजेश्वरी (35), बेटा राहुल (18) और तीन बेटियां मोहिनी (12), वर्षा (पांच) और माही (तीन) रसोई में थे कि तभी छत गिर गई और वे मलबे के नीचे दब गए। उन्होंने बताया कि आपातकालीन सेवाओं के पहुंचने से पहले पड़ोसी घायलों की मदद के लिए मौके पर पहुंच गये थे।

End of Feed