दिल्ली

Delhi Fire News: दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके में लगी भीषण आग, क्रेन की मदद से 10 लोगों को बचाया गया

Delhi Fire News: दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके में स्थित 3 मंजिला इमारत में भीषण आग लग गई है। आग की सूचना मिलते ही दमकल टीम मौके पर पहुंची और आग में फंसे लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया-

Image

दिल्ली में लगी भीषण आग

Photo : iStock

Delhi Fire News: उत्तर-पूर्वी दिल्ली में दर्दनाक हादसा हुआ, जहां मंगलवार सुबह एक आवासीय इमारत में आग लग गई। लेन संख्या-3 स्थित इमारत में आग लगने की सूचना सुबह साढ़े नौ बजे मिली और पांच दमकल वाहनों को मौके पर भेजा गया। हालांकि, हादसे में फंसे 10 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया। मामला शास्त्री पार्क इलाके का है। आग लगने का कारण अभी पता नहीं चल सका है, भूतल पर बिजली मीटर में शॉर्ट सर्किट होने से आग लगने का संदेह है।

तीन मंजिला इमारत में लगी आग

दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के एक अधिकारी ने बताया कि शास्त्री पार्क की लेन संख्या-3 स्थित इमारत में आग लग गई, जिसकी सूचना सुबह साढ़े नौ बजे करीब मिली और जिसके बाद दमकल वाहनों को मौके पर भेजा गया।

आग में फंसे लोगों को सुरक्षित निकाला गया

अग्निशमन अधिकारी यशवंत सिंह ने बताया कि भूतल पर स्थित पार्किंग में आग लग गई थी और कुछ लोग ऊपरी मंजिलों पर फंस गए थे। सिंह ने कहा, ‘‘आग के बीच फंसे हुए सभी लोगों को सीढ़ियों और क्रेन की मदद से बचा लिया गया और सभी लोग सुरक्षित हैं। आग की चपेट में आकर कुछ दो पहिया वाहन आंशिक रूप से जल गए।

शॉर्ट सर्किट से आग लगने का संदेह

स्थानीय निवासी डॉ. तहजीब अहमद ने बताया कि इमारत में कम से कम नौ परिवार रहते थे। उन्होंने कहा, ‘‘आग लगने के कारण ज्ञात नहीं हैं, लेकिन सभी लोग सुरक्षित हैं।'' पुलिस के अनुसार, भूतल पर बिजली मीटर में शॉर्ट सर्किट होने से आग लगने का संदेह है।

(इनपुट-भाषा)

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article