Jodhpur-Jaipur Expressway: रेगिस्तान पर हवा से बात करेंगी गाड़ियां, बनने वाला है 350 किमी. लंबा ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे

Jodhpur-Jaipur Greenfield Expressway Route Map: राजस्थान की रेतीली राहों पर सफर सुगम बनाने के लिए जयपुर से लेकर जोधपुर तक 350 किलोमीटर लंबा एक्सप्रसेवे बनाने की तैयारी चल रही है। यह हाईटेक सड़क मार्ग राज्य के चार जिलों से होकर गुजरेगा। आइये जानते हैं इसका रूट मैप क्या है और यह कब तक बनकर तैयार हो जाएगा।

Authored by: पुष्पेंद्र कुमारUpdated Oct 8 2024, 16:40 IST
​राजस्थान में  9 ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे बनाने की घोषणा​01 / 06

​राजस्थान में 9 ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे बनाने की घोषणा​

राजस्थान अन्य राज्यों के मुकाबले यातायात को लेकर दुश्वारियां देख रहा है। दूर-दराज के शहरों तक पहुंचने के लिए उच्चकोटि की सड़कें उपलब्ध नहीं हैं, लिहाजा इस समस्या को दूर करने की कवायत तेजी से चल रही है। यही कारण है कि वित्त वर्ष 2024-25 के बजट में राज्य में 9 ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे बनाने की घोषणा की गई थी।

​राजस्थान मेंइन एक्सप्रेसवे को मंजूरी​Image Credit : Istock02 / 06

​राजस्थान मेंइन एक्सप्रेसवे को मंजूरी​

जयपुर-किशनगढ़-अजमेर-जोधपुर 350 किलोमीटर, कोटपूतली-किशनगढ़ 181 किमी., जयपुर-भीलवाड़ा 193 किमी., बीकानेर-कोटपूतली 295 किमी., ब्यावर-भरतपुर 342 किमी., जालोर-झलवाड़ा 402 किमी, अजमेर-बांसवाड़ा 358 किमी, जयपुर फलोदी 345 किमी और श्रीगंगानगर-कोटपूतली 290 किमी. बनाए जाने की घोषणा की गई थी। तो आज बात जयपुर-जोधपुर एक्सप्रेसवे से जुड़े पहलुओं पर होगी। हम जानने की कोशिश करेंगे यह सड़क मार्ग किन शहरों को आपस में कनेक्ट करेगा और इसके खुलने की वास्तविक तिथि क्या निर्धारित की गई है?

​जोधपुर-जयपुर ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे यात्रा समय (Jodhpur-Jaipur Greenfield ExpresswayTravel Time)​Image Credit : Istock03 / 06

​जोधपुर-जयपुर ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे यात्रा समय (Jodhpur-Jaipur Greenfield ExpresswayTravel Time)​

जयपुर-जोधपुर ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे परियोजना से राज्य के दो बड़े शहरों के बीच ट्रैफिक कनेक्टिविटी बेहतर होगी। इसके निर्माण के लिए जल्द ही डीपीआर तैयार की जाएगी। 350 किलोमीटर लंबा यह ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे 4 जिलों से होकर गुजरेगा, जिससे 4 जिलों के लोगों को सीधा फायदा होगा और अन्य जिलों के लोगों को भी सहूलियत मिलेगी। खासकर, राजधानी तक पहुंच आसान होगी। यह एक्सप्रेसवे जयपुर रिंग रोड से शुरू होकर अमृतसर-जामनगर इकनॉमिक कॉरिडोर पर खत्म होगा। इस पर 100 से 120 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से वाहन दौड़ा सकेंगे।

​जोधपुर-जयपुर एक्सप्रेसवे रूट मैप ( Jodhpur-Jaipur Expressway Route Map)​Image Credit : Istock04 / 06

​जोधपुर-जयपुर एक्सप्रेसवे रूट मैप ( Jodhpur-Jaipur Expressway Route Map)​

जयपुर-जोधपुर राज्य के दो सबसे महत्वपूर्ण शहरों की श्रेणी में आते हैं। दोनों ही शहरों में तमाम ऐतिहासिक धरोहर मौजूद हैं, जिन्हें देखने के लिए देश और विदेश से पर्यटक पहुंचते हैं। ऐसे में एक नए सुगम और हाईटेक सड़क मार्ग के बनने से यातायात की समस्या कहीं हद तक खत्म होगी। साथ ही आपसी व्यापार भी मजबूत होगा। बेहतर सड़क मार्ग के होने से कम समय में माल की ढुलाई और डिलीवरी इत्यादि एक ही दिन के भीतर संभव होगी। इससे आर्थिक मजबूती भी मिलेगी। 350 किलोमीटर लंबा एक्सप्रेसवे जयपुर रिंग रोड (Jaipur Ring Road) बालावाला के नजदीक जुड़कर अमृतसर-जामनगर इकनॉमिक कॉरिडोर (Amritsar-Jamnagar Economic Corridor) से जुड़ेगा। इससे जयपुर (Jaipur), किशनगढ़ (Kishangarh), अजमेर (Ajmer और जोधपुर (Jodhpur) जिले आपस में कनेक्ट होंगे।

​जोधपुर-जयपुर एक्सप्रेसवे की लागत (Jodhpur-Jaipur Expressway Cost)​Image Credit : Istock05 / 06

​जोधपुर-जयपुर एक्सप्रेसवे की लागत (Jodhpur-Jaipur Expressway Cost)​

11 हजार 492 करोड़ रुपये की लागत से दूदू, किशनगढ़, अजमेर होते हुए यह सड़क मार्ग जोधपुर तक पहुंचेगा। इसके बनने से जयपुर से जोधपुर की दूरी दो से ढाई घंटे कम हो जाएगी, जिससे लोगों का समय के साथ फ्यूल भी बचेगा। फिलहाल, इसकी डीपीआर तैयार होने के बाद 3184 हेक्टेयर जमीन अधिग्रहण (Land Acquisition) का काम पूरा किया जाएगा, जिससे सड़क मार्ग किनारे बसे किसानों को आर्थिक तौर पर लाभ मिलेगा। साथ ही एक्सप्रेसवे किनारे उद्योग-धंधों में बढ़ोतरी होगी। इसमें मुख्य तौर पर रेस्टोरेंट, बाजार, वाहनों की बिक्री से जुडे शोरूम इत्यादि का व्यापार बढ़ेगा, जिससे सीधे तौर पर स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा।

​राजस्थान में बनेंगे कुल 9 एक्सप्रेसवे​Image Credit : Istock06 / 06

​राजस्थान में बनेंगे कुल 9 एक्सप्रेसवे​

इधर, किशनगढ़ जिला मार्बल नगरी (Marble City) के नाम से जाना जाता है। यहां मार्बल की खानों के साथ-साथ कटिंग का भी बड़ा बाजार है। यहां से देश के तमाम हिस्सों में मार्बल की सप्लाई होती है। अभी व्यापारियों को अपना माल अन्य शहरों में पहुंचाने में ज्यादा वक्त लगता है। लेकिन, जब राज्य में जयपुर-जोधपुर एक्सप्रेसवे के साथ 9 के 9 एक्सप्रेसवे बनकर तैयार हो जाएंगे तो यह व्यापार और आसान हो जाएगा। इसके अलावा इन शहरों में स्थित पर्यटन स्थलों तक पर्यटकों की पहुंच आसान होगी।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!