Delhi Fire Video: राजौरी गार्डन के रेस्टोरेंट में लगी आग, चपेट में आई कई दुकानें, लोगों ने कूदकर बचाई जान

Delhi Fire: दिल्ली के राजौरी गार्डन में आज एक रेस्टोरेंट में भीषण आग लग गई और देखते ही देखते आग ने आसपास की दुकानों को भी चपेट में ले लिया। इस दौरान रेस्टोरेंट में मौजूद लोगों ने कूदकर अपनी जान बचाई। दमकल की 11 गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया है। हालांकि रेस्टोरेंट आग में पूरी तरह जलकर खाक हो गया।

Delhi Fire: दिल्ली के राजौरी गार्डन में स्थित एक रेस्टोरेंट में आज दोपहर अचानक आग लग गई। इस दौरान रेस्टोरेंट में कई लोग मौजूद थे। आनन-फायर ब्रिगेड को आग की सूचना दी गई। जिसके बाद दमकल की 11 गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई। इस दौरान आग में फंसे हुए लोगो ने कूदकर अपनी जान बचाई। दमकल कर्मियों ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।

End of Feed