Delhi Fire: दिल्ली के राजौरी गार्डन में स्थित एक रेस्टोरेंट में आज दोपहर अचानक आग लग गई। इस दौरान रेस्टोरेंट में कई लोग मौजूद थे। आनन-फायर ब्रिगेड को आग की सूचना दी गई। जिसके बाद दमकल की 11 गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई। इस दौरान आग में फंसे हुए लोगो ने कूदकर अपनी जान बचाई। दमकल कर्मियों ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।
हादसे में कोई जनहानि नहीं
दिल्ली के राजौरी गार्डन इलाके में लगभग 2:00 बजे के आसपास रेस्टोरेंट में आग लगी। यह आग इतनी भीषण थी कि पूरे फ्लोर में फैल गई और आसपास की दुकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया। जिस वक्त यह हादसा हुआ, तब रेस्टोरेंट के अंदर लोग मौजूद थे, लेकिन उन लोगों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया। दिल्ली फायर सर्विस के एडीओ सरबजीत सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही 11 दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है। उन्होंने बताया कि सीढ़ियां उतरते समय फिसलने से एक महिला घायल हो गई। अन्य कोई व्यक्ति घायल नहीं हुआ।
आग में रेस्टोरेंट जलकर राख
दमकल की 11 दमकल गाड़ियों ने करीब 1 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरीके से काबू पा लिया गया है। फिलहाल घटनास्थल पर कूलिंग का काम किया जा रहा है। इस हादसे में रेस्टोरेंट पूरे तरीके से जलकर खाक हो गया है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
