Delhi House Caught Fire: दिल्ली के मोतिया खान इलाके में रविवार को एक मकान में आग लग गई। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गयी। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने में जुट गई। इस दौरान सिलेंडर फटने से दो दमकलकर्मी भी घायल हो गए हैं। जिन्हें तुरंत अस्पताल भेजा गया।
मकान में लगी आग
आग बुझाने के दौरान फटा सिलेंडर
दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) विभाग के एक अधिकारी ने अधिकारी ने बताया कि दोपहर करीब 3:01 बजे एक मकान में आग लग गई, जिसके बाद दमकल विभाग की गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) ने कहा कि आग लगने की सूचना मिलने के तुरंत बाद दमकल की चार गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया। डीएफएस प्रमुख अतुल गर्ग ने बताया कि आग पर काबू पाने के अभियान के दौरान एलपीजी सिलेंडर फटने से दो अग्निशमन कर्मी रविन्द्र सिंह और वेद घायल हो गए।
चौथी मंजिल पर मिला जला हुआ शव
अतुल गर्ग ने कहा, ‘‘ आग पर काबू पा लिया है। जिसके बाद बचाव दल ने परिसर की तलाशी ली और चौथी मंजिल पर पूरी तरह से जला हुआ एक शव बरामद किया। शव की पहचान अब तक नहीं हो सकी है।’’ वहीं घायल दमकलकर्मियों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।
(इनपुट - भाषा)
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
