दिल्ली : गांधीनगर मार्केट में करीब 2:10 बजे 3 मंजिल की इमारत में आग लग गई मौके पर चार गाड़ी मौजूद है फिलहाल आग बुझाने का काम किया जा रहा है। दिल्ली के गांधी नगर बाजार में बुधवार दोपहर एक दुकान में आग लगने की दिल्ली अग्निशमन सेवा ने जानकारी दी। इस संबंध में एक अधिकारी ने कहा कि हमें दोपहर 2.05 बजे एक दुकान में आग लगने की घटना के बारे में सूचना मिली और दो दमकल गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। हमने पुलिस को भी मामले की जानकारी दे दी है। उन्होंने कहा कि यदि आवश्यकता हुई तो और अधिक दमकल गाड़ियां तैनात की जाएंगी। अधिकारी ने बताया कि आग से किसी के हताहत होने की अब तक कोई सूचना नहीं है।
गांधीनगर मार्केट में लगी भीषण आग
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
