देश में बेरोजगारी का आलम क्या है, यह तो सभी जानते हैं। लोगों की मजबूरियों का फायदा उठाने वालों की भी कोई कमी नहीं। इसी तरह के एक शातिर गांग का भंडाफोड़ दिल्ली में हुआ है और पुलिस ने 14 शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह लोग भोले-भाले बेरोजगार लोगों को अपनी साजिश में फंसाते थे।
नौकरी के नाम पर लोगों को ठगने वाले गिरफ्तार (फोटो - AI Image)
नई दिल्ली में साइबर सेल थाना पुलिस ने शाइन डॉट कॉम और नौकरी डॉट कॉम जैसी वेबसाइटों के जरिए युवाओं को नौकरी का झांसा देकर ठगी करने वाले 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी फहीक सिद्दीकी और मोहित कुमार उर्फ सुमित के नेतृत्व में यह गिरोह युवाओं के नाम और नंबर लेकर फर्जी कॉल सेंटर से संपर्क करता था।
ये भी पढ़ें - ये है UP के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का फोन नंबर, CM Office के इन नंबरों पर कंपलेंट करने से बनेगी बात
इसी साल 24 जनवरी को एक युवती ने शिकायत दर्ज कराई कि उसने इन जॉब पोर्टल पर अपनी निजी जानकारी अपलोड की थी, जिसके बाद उसे नौकरी का झांसा देकर कई बार पैसे देने को कहा गया। युवती ने कुल मिलाकर 29 हजार, 750 रुपये विभिन्न नामों से भुगतान किए, लेकिन जब सैलरी अकाउंट खोलने के लिए 11 हजार रुपये और मांगे गए तो उसे धोखा महसूस हुआ और उसने पुलिस से संपर्क किया।
दैनिक जागरण की रिपोर्ट के अनुसार पुलिस जांच में पता चला कि आरोपियों ने नकाबपोश होकर नोएडा के एटीएम से पैसे निकाले थे। शाइन डॉट कॉम से प्राप्त तकनीकी जानकारी और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान हुई।
दिल्ली से सटे नोएडा के सेक्टर-3 स्थित एक इमारत में छापा मारकर 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों के पास से आठ लैपटॉप, 47 मोबाइल, 57 सिम कार्ड, 15 डेबिट कार्ड, दो वाई-फाई डोंगल और 1 लाख, 31 हजार, 500 रुपये नकद बरामद किए गए हैं।
पुलिस ने बताया कि आरोपी फर्जी कॉल सेंटर चलाते थे और युवाओं को नौकरी का झांसा देकर ठगी करते थे। इस मामले में आगे की जांच जारी है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
