Delhi Crime: पश्चिमी दिल्ली के द्वारका जिले में एक सेंधमार गिरफ्तार किया गया है। एंटी-बर्गलरी सेल ने उसके पास से गहने समेत चोरी के कई सामान बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपी की पहचान कृष्णा कालोनी के निवासी ललित के रूप में हुई है। ये आरोपी पहले कई आपराधिक मामलों में लिप्त रहा है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी से सात आपराधिक मामले सुलझ गए हैं।
एंटी बर्गलरी सेल ने किया गिरफ्तार
पुलिस अधिकारी ने बताया कि छह मई की रात उत्तम नगर के कृष्णा कालोनी के रहने वाले एक व्यक्ति ने शिकायत में बताया कि उनके घर में सेंधमारी की गई है। जिसमें उनके घर से सोने-चांदी के गहने चोरी होने की बात कही गई। उत्तम नगर थाने में FIR दर्ज कर इस मामले की जांच शुरू की गई, जिसकी जिम्मेदारी एंटी बर्गलरी सेल को मिली।
CCTV फुटेज से पकड़ा गया
टीम को जांच के दौरान CCTV फुटेज में एक आदमी घर के आसपास घूमता नजर आया। इस फुटेज के आधार पर आरोपी की गिरफ्तारी हुई। उसकी तलाशी में दो जोड़ी चांदी की पायल, चांदी की अंगूठियां, दो जोड़ी चांदी के झुमके, एक सोने की अंगूठी समेत कई गहने बरामद हुए। इसके अलावा उसके पास से दो मोबाइल और एक कार की बैट्री भी बरामद हुई।
यूपी का रहने वाला है आरोपी
आरोपी ललित का परिवार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले से का रहने वाला है और 2009 में दिल्ली आया था। उसके पिता मजदूरी करते हैं और मां जनकपुरी में घरों में काम करती है। दिल्ली आने के बाद ललित ने पढ़ाई छोड़ दी। शुरुआत में वह अपनी मां के साथ काम करने जाता था लेकिन गलत संगत में पड़ने से नशे का आदी हो गया। इसके बाद से वह सेंधमारी जैसे कामों में लिप्त हो गया।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
