रांची में पकड़े गए नकली नोटों की जांच में दिल्ली का कनेक्शन; पूरे नेटवर्क की तलाश जारी, पुलिस रडार पर मास्टरमाइंड

रांची में दो करोड़ रुपये के नकली नोट बरामद होने के बाद दिल्ली से जुड़े बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ है। इस मामले में नीरज नामक मास्टरमाइंड की तलाश की जा रही है जो पूरे देश में नकली नोटों की सप्लाई से जुड़ा है। जांच एजेंसियों को शक है कि इस नेटवर्क के तार पाकिस्तान से भी जुड़े हो सकते हैं।

Fake Currency in Delhi: रांची में पकड़े गए दो करोड़ रुपये के नकली नोटों की कड़ी जब दिल्ली से जुड़ी पाई गई, तो दिल्ली पुलिस ने इस पूरे नेटवर्क की तह तक जाने के लिए कमर कस ली है। जांच के दायरे में नीरज नाम का एक शातिर मास्टरमाइंड आया है, जिसकी तलाश अब दिल्ली पुलिस ने रांची पुलिस के साथ मिलकर शुरू कर दी है।

Fake Currency Racket Busted in Delhi (Symbolic Photo: Canva)

दिल्ली में नकली नोटों के नेटवर्क का भंडाफोड़ (प्रतीकात्मक फोटो: Canva)

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि जब्त किए गए सभी नकली नोट कंप्यूटर से प्रिंट किए गए हैं। ऐसे नोट आमतौर पर असली नोटों जैसे नहीं होते, लेकिन इन्हें ग्रामीण क्षेत्रों में आसानी से खपाया जाता है। नीरज या तो खुद कंप्यूटर से नोट छापता है या फिर पाकिस्तान से नकली नोट मंगवाता है और उन्हें देशभर में सप्लाई करता है।

End of Feed