केजरीवाल और सिसोदिया की याचिकाओं पर कल सुनवाई करेगी अदालत; जानें शराब घोटाले से जुड़ा क्या है मामला

आबकारी नीति मामले में नया अपडेट सामने आया है। दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया की याचिकाओं पर अदालत सोमवार को सुनवाई करेगी। ये याचिकाएं 2024 में दायर की गई थीं। ये याचिकाएं न्यायमूर्ति रविंदर डुडेजा के समक्ष सुनवाई के लिए सूचीबद्ध हैं। आपको इस रिपोर्ट में सारा माजरा बताते हैं।

Delhi High Court: दिल्ली उच्च न्यायालय सोमवार को आम आदमी पार्टी के नेताओं अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया की याचिकाओं पर सुनवाई करेगा। ये याचिकाएं कथित आबकारी नीति घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय द्वारा दाखिल आरोपपत्र पर संज्ञान लेने के निचली अदालत के फैसले के खिलाफ दायर की गई हैं। ये याचिकाएं 2024 में दायर की गई थीं। ये याचिकाएं न्यायमूर्ति रविंदर डुडेजा के समक्ष सुनवाई के लिए सूचीबद्ध हैं।

Arvind Kejriwal, Manish Sisodia

अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया।

केजरीवाल और सिसोदिया ने अपनी याचिकाओं में क्या कुछ कहा?

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री के अनुसार, विशेष अदालत ने घोटाले से जुड़े धन शोधन मामले में दाखिल आरोपपत्र पर संज्ञान लिया, जबकि उनके खिलाफ मुकदमा चलाने के लिए कोई मंजूरी नहीं ली गई थी। केजरीवाल ने अपनी याचिका में कहा कि यह मंजूरी आवश्यक थी, क्योंकि कथित अपराध के समय वह लोक सेवक थे।

End of Feed