दिल्ली

सावधान! बिगड़ने वाला है दिल्ली-एनसीआर का मौसम, बारिश के साथ आएगा आंधी-तूफान; IMD का येलो अलर्ट जारी

Delhi-NCR Ka Mausam: मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर में रविवार को गरज के साथ छीटें पड़ने तथा बारिश का पूर्वानुमान लगाया है। विभाग ने कहा कि इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा समेत दिल्ली के कई हिस्सों में गरज के साथ हल्की बारिश और तेज हवाओं के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है।

Image

Delhi Ka Mausam

Delhi-NCR Ka Mausam: दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर से मौसम बिगड़ने वाला है। पिछले 2 दिन से आंधी और बारिश के बाद मौसम सुहावना है। आईएमडी के मुताबिक, दिल्ली में रविवार को न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के औसत से 0.5 डिग्री कम है। मौसम विभाग ने दिन में आंधी-तूफान के साथ बारिश होने का अनुमान जताया है और अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। विभाग ने चेतावनी दी है कि आज भी दिल्ली और आसपास के इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है। आगामी दिनों में भी मौसम का यही मिजाज बना रह सकता है। 4 मई से 6 मई तक हर दिन तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है, और इन दिनों भी थंडरस्टॉर्म विद रेन की चेतावनी दी गई है।

शुक्रवार को दिल्ली में मई के महीने में सर्वाधिक बारिश हुई थी, जिससे तापमान में काफी कमी आई है, जिससे लोगों को गर्मी से निजात मिली है। आईएमडी के मुताबिक, 7 और 8 मई को भी बादल छाए रहेंगे और इस दिन भी बारिश होने की आशंका जताई गई है। विभाग ने कहा कि जाफरपुर, नजफगढ़, द्वारका, पालम, इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, वसंत विहार, वसंत कुंज, महरौली, तुगलकाबाद, छतरपुर, इग्नू, आयानगर और डेरामंडी समेत दिल्ली के कई हिस्सों में गरज के साथ हल्की बारिश और तेज हवाओं के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है।

एनसीआर में कैसा रहेगा मौसम?

इधर, नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम-फरीदाबाद में भी मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा। आईएमडी के मुताबिक, यहां भी तेज हवाओं के झोंकों के साथ हल्की से मध्यम बारिश होगी, जिससे इस सप्ताह मौसम का मिजाज थोड़ा नर्म रहेगा।

दिल्ली में कितना प्रदूषण?

दिल्ली में प्रदूषण का स्तर धीरे-धीरे कम होमे के बजाय बढ़ रहा है। आज एक्यूआई 212 दर्ज किया गया जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है। सीपीसीबी के आंकड़ों के अनुसार, शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को अच्छा, 51 से 100 के बीच को संतोषजनक, 101 से 200 के बीच को मध्यम, 201 से 300 के बीच को खराब, 301 से 400 के बीच को बहुत खराब और 401 से 500 के बीच को गंभीर माना जाता है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article