बैंकॉक से मॉस्को जा रही फ्लाइट की दिल्ली एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग, बाल-बाल बची 400 यात्रियों की जान

बैंकॉक से मॉस्को जा रही फ्लाइट में बड़ा हादसा होने से बच गया। इस फ्लाइट के केबिन से धुआं निकलने के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। इस दौरान विमान में करीब 425 लोग सवार थे। सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

Emergency Landing at Delhi Airport: दिल्ली एयरपोर्ट पर बैंकॉक से मॉस्को जा रही फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग हुई। फ्लाइट के केबिन से धुआं निकलने की वजह से इसकी इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। जानकारी के अनुसार आज दोपहर में बैंकॉक से मॉस्को जा रही फ्लाइट के केबिन से धुआं निकलने लगा। जिस वजह से इसे दिल्ली एयरपोर्ट की ओर मोड़ दिया गया। इस फ्लाइट की दोपहर करीब 3:50 बजे आपातकालीन लैंडिंग हुई। इस फ्लाइट में करीब 425 यात्री सवार थे। ये सभी यात्री सुरक्षित हैं।

Delhi Airport News

सांकेतिक फोटो

एयरोफ्लोत का एक विमान मंगलवार को बैंकॉक से मॉस्को जा रहा था। जिसमें 400 से अधिक लोग सवार थे। सूत्रों के अनुसार विमान संख्या एसयू273 के केबिन में धुंआ निकलने के कारण इसे दिल्ली मोड़ दिया गया। जिसके बाद आपातस्थिति में इसे दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल (IGI) एयरपोर्ट पर उतारा गया। इस संबंध में अभी रूसी विमानन कंपनी एयरोफ्लोत से संपर्क नहीं किया जा सका है। फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट फ्लाइटरडार24 डॉट कॉम पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक यह विमान बोइंग 777-300 ईआर है।

End of Feed