AAP Minister: ED का दावा-आम आदमी पार्टी के मंत्री राजकुमार आनंद ने हवाला के जरिए धन चीन भेजा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 3, 2023, 10:41 PM IST

Aam Aadmi Party minister: संघीय जांच एजेंसी ने धनशोधन मामले की जांच के सिलसिले में 57 वर्षीय मंत्री के परिसरों पर छापेमारी की है। बृहस्पतिवार सुबह करीब साढ़े सात बजे शुरू हुई छापेमारी शुक्रवार सुबह लगभग पांच बजे खत्म हुई।

Aam Aadmi Party Minister Rajkumar Anand: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शुक्रवार को कहा कि राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने दिल्ली के मंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के नेता राजकुमार आनंद पर चीन को हवाला के जरिए पैसा भेजने और विभिन्न सामानों के आयात पर सात करोड़ रुपये के सीमाशुल्क की चोरी का आरोप लगाया है।

Aam Aadmi Party minister

दिल्ली के मंत्री और आम आदमी पार्टी के नेता राजकुमार आनंद

एजेंसी ने कहा कि उसने सीमा शुल्क अधिनियम, 1962 की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध करने के लिए "राजस्व खुफिया निदेशालय द्वारा दायर अभियोजन शिकायत के आधार पर 'आनंद और उनसे जुड़े व्यक्तियों व संस्थाओं के खिलाफ जांच शुरू की।ईडी ने एक बयान में आरोप लगाया, "उक्त शिकायत के अनुसार, राज कुमार आनंद ने चीन को हवाला के जरिए भुगतान किया और विभिन्न आयात पर लगभग 7 करोड़ रुपये के सीमा शुल्क की चोरी की।'

End of Feed