Delhi: निरीक्षण से पहले अतिक्रण हटाकर MCD अधिकारियों ने लूटी वाहवाही, अगले ही दिन फिर दिखीं अवैध रेहड़ियां और पार्किंग

पूर्वी दिल्ली में निगम कर्मचारियों पर अतिक्रमण हटाने के नाम पर केवल दिखावा करने का आरोप लगाया गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां निरीक्षण से पहले सड़कों से अतिक्रमण हटा दिया जाता है, लेकिन अगले दिन स्थिति फिर से पहले जैसी हो जाती है।

Delhi News: दिल्ली नगर निगम के कर्मचारियों पर आरोप है कि वे अतिक्रमण हटाने के नाम पर केवल दिखावे के लिए कार्रवाई कर रहे हैं। सोमवार को, निगम की स्थायी समिति की चेयरपर्सन सत्या शर्मा और जोन उपायुक्त अभिषेक कुमार ने गौतमपुरी और सीलमपुर वार्ड का निरीक्षण किया। निरीक्षण से पहले, निगम के कर्मचारियों ने सड़कों से अवैध रेहड़ियों, पार्किंग और वाशिंग सेंटरों को हटाने का काम किया। लेकिन इसके बाद सड़कों पर वापस रेहड़ियों दिखी ।

Delhi News.

निरिक्षण से पहले अतिक्रण हटाकर झूठी वाहवाही लूट रहे MCD के अधिकारी

नाम के लिए अवैध रेहड़ियों को हटाया गया

मिली जानकारी के अनुसार, निरीक्षण के एक दिन बाद, मंगलवार को, स्थानीय लोगों ने फिर अतिक्रमण की स्थिति देखी। स्थानीय निवासियों का कहना है कि निगम की कार्रवाई केवल अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को दिखाने के लिए होती है। उदाहरण के लिए, जग प्रवेश चंद्र अस्पताल के पास नारियल पानी का ठिया निरीक्षण से पहले हटाया गया था, लेकिन अगले दिन वह फिर से लग गया।

End of Feed