Delhi: शाहदरा में एक इमारत के ग्राउंड फ्लोर पर लगी आग, दो बच्चे समेत 6 लोग बेहोश, अस्पताल में भर्ती

Delhi Fire: दिल्ली के शाहदरा इलाके में ई-रिक्शा चार्ज करते समय इमारत के ग्राउंड फ्लोर पर अचानक आग लग गई। आग के कारण दम घुटने से 2 बच्चे समेत 6 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

Delhi Fire: दिल्ली के शाहदरा इलाके में एक इमारत के ग्राउंड फ्लोर पर आग लग गई। इस हादसे में 2 बच्चे समेत 6 लोगों को दम घुटने के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि एक इमारत के ग्राउंड फ्लोर पर ई-रिक्शा चार्ज करते समय आग लगी थी। उस समय परिवार के लोग बगल वाले कमरे में सो रहा थे। इस हादसे से पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत दमकल विभाग को मामले की सूचना दी। दमकल समेत पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काब पाने का प्रयास किया।

Delhi Fire News

शाहदरा में एक बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर लगी आग

बताया जा रहा है कि उस दौरान इमारत में फंसे लोग दम घुटने के कारण बेहोश हो गए थे, जिन्हें दमकल की टीम ने बचाया और अस्पताल में भर्ती करवाया। इनकी स्थिति देखते हुए सभी लोगों को जीटीबी अस्पताल रेफर किया गया। आग की इस घटना में 30 वर्षीय सनी नामक एक व्यक्ति 5-10% जल गया है और उसका अस्पताल में इलाज जारी है। प्रथम दृश्यता में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की आशंका जताई गई है। लेकिन जांच के बाद ही सही कारणों का पता लग पाएगा।

End of Feed