Delhi Fire: दिल्ली के शाहदरा इलाके में एक इमारत के ग्राउंड फ्लोर पर आग लग गई। इस हादसे में 2 बच्चे समेत 6 लोगों को दम घुटने के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि एक इमारत के ग्राउंड फ्लोर पर ई-रिक्शा चार्ज करते समय आग लगी थी। उस समय परिवार के लोग बगल वाले कमरे में सो रहा थे। इस हादसे से पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत दमकल विभाग को मामले की सूचना दी। दमकल समेत पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काब पाने का प्रयास किया।
बताया जा रहा है कि उस दौरान इमारत में फंसे लोग दम घुटने के कारण बेहोश हो गए थे, जिन्हें दमकल की टीम ने बचाया और अस्पताल में भर्ती करवाया। इनकी स्थिति देखते हुए सभी लोगों को जीटीबी अस्पताल रेफर किया गया। आग की इस घटना में 30 वर्षीय सनी नामक एक व्यक्ति 5-10% जल गया है और उसका अस्पताल में इलाज जारी है। प्रथम दृश्यता में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की आशंका जताई गई है। लेकिन जांच के बाद ही सही कारणों का पता लग पाएगा।
बताया जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी थी। घटना के समय ग्राउंड फ्लोर पर ई-रिक्शा चार्ज हो रहा था। तभी अचानक उसमें आग भड़क गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है। प्रभावित लोगों का इलाज जारी है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
