दिल्ली

दिल्ली का वॉन्टेड गैंगस्टर यूपी से गिरफ्तार, कई आपराधिक मामलों में रहा है नाम

दिल्ली पुलिस ने द्वारका इलाके में एक युवक पर गोली चलाने के मामले में मुख्य आरोपी रहे बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर आदतन अपराधी है और दिल्ली के एक गैंग का प्रमुख सदस्य है। ये अक्सर सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ तस्वीरें पोस्ट करता है। पुलिस ने इसे हसुपुर गांव से गिरफ्तार किया है।

Image

सांकेतिक तस्वीर

Delhi Gangster Arrested: पिछले महीने दिल्ली के द्वारका इलाके में एक युवक पर गोली चलाने वाले एक कथित गैंगस्टर को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसे यूपी के हसुपुर गांव से गिरफ्तार किया गया। दिल्ली पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। आरोपी आदतन अपराधी है और एक गैंग का नामी बदमाश है।

हत्या के प्रयास के मामले में था वॉन्टेड

पुलिस के मुताबिक, द्वारका के जेजे कॉलोनी में रहने वाले आरोपी सैफ अली (26) को एक मई को अपराध शाखा की गिरोह विरोधी शाखा द्वारा की गई छापेमारी के दौरान उत्तर प्रदेश के हसुपुर गांव से गिरफ्तार किया गया। बिंदापुर थाने में दर्ज हत्या के प्रयास के एक मामले में वॉन्टेड सैफ अली एक स्वयंभू आपराधिक समूह का प्रमुख सदस्य था। इस गिरोह का नाम 'बाबू खत्री गैंग' है।

द्वारका में युवक को मारी थी गोली

पुलिस ने बताया कि 29 मार्च की मध्यरात्रि को सैफ अली और उसके दो साथियों ने पुरानी रंजिश को निपटाने और क्षेत्र में वर्चस्व स्थापित करने के लिए अरुण नामक एक युवक पर हमला किया था।

29 मार्च की रात अरुण अपनी मां के साथ घर लौटा और खाना खरीदने के लिए बाहर गया था, तभी आरोपी ने उससे मारपीट की।

पुलिस उपायुक्त (अपराध) हर्ष इंदौरा ने कहा कि सैफ और उसके दो साथियों ने द्वारका के फेज-3 में मस्जिद वाली गली के पास अरुण की कथित तौर पर पिटाई की। उन्होंने अरुण पर दो राउंड गोलियां चलाई, जिनमें से एक उसके पैर में लगी। इसके बाद आरोपी मौके से भाग गए।

आदतन अपराधी है सैफ

पुलिस उपायुक्त ने कहा कि सैफ एक आदतन अपराधी है और वह कम से कम नौ आपराधिक मामलों में शामिल रहा है, जिनमें डकैती, छीनाझपटी, हथियार रखने और हत्या का प्रयास शामिल है। सैफ को 2022 के डकैती के एक मामले में भगोड़ा भी घोषित किया गया था। वह स्थानीय लोगों को डराने के लिए सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ तस्वीरें पोस्ट करने के लिए जाना जाता था।

स्कूल की पढ़ाई बीच में ही छोड़ देने वाला सैफ मोटरसाइकिल मेकैनिक का काम करता था। इसके बाद वह कथित तौर पर द्वारका में असामाजिक तत्वों के एक समूह के साथ जुड़ गया और उनके साथ मिलकर 'बाबू खत्री गैंग' बना लिया। यह गिरोह कथित तौर पर पश्चिमी और दक्षिण-पश्चिमी दिल्ली के अन्य आपराधिक समूहों के साथ आपसी लड़ाई में संलिप्त है।

(इनपुट-भाषा)

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!