DUSU प्रेसिडेंट ने प्रिंसिपल ऑफिस की दीवारों पर लगाया गाय का गोबर, जमकर की नारेबाजी; जानें क्या है पूरा माजरा

डूसू अध्यक्ष द्वारा दिल्ली विश्वविद्यालय के लक्ष्मीबाई कॉलेज की प्रिंसिपल प्रत्युष वत्सला के ऑफिस में गाय का गोबर लगाने की एक वीडियो सामने आई है। बताया जा रहा है कि बीते दिनों प्रिंसिपल द्वारा गर्मी के उपाय के तौर पर कक्षा को गोबर लीपने के विरोध में यह कदम उठाया गया है।

Delhi: बीते दिनों दिल्ली विश्वविद्यालय के लक्ष्मीबाई कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. प्रत्युष वत्सला द्वारा क्लास की दीवारों पर गाय का गोबर लगाने की खबर सामने आई थी। प्रिंसिपल ने इसे गर्मी से बचने का प्रयास बताया था। इस घटना के कुछ दिन बाद, आज डूसू (DUSU) अध्यक्ष रौनक खत्री ने विरोध करते हुए प्रिंसिपल प्रत्युष वत्सला के कार्यालय की दीवारों पर गाय का गोबर लगाया और ऑफिस के बाहर जमकर नारेबाजी की गई। इस घटना के बाद से विवाद बढ़ता हुआ नजर आ रहा है। डूसू अध्यक्ष रौनक खत्री मामले को लेकर एफआईआर करने की बात कर रहे हैं। उनका कहना है कि प्रिंसिपल के लिए पूरा कॉलेज प्रयोगशाला है। प्रिंसिपल के ऑफिस में गोबर लगाने पर रौनक ने ये भी कहा की उम्मीद है कि अब मैडम भी अपने कमरे से एसी हटवा देंगी।

Delhi

DUSU प्रेसिडेंट ने प्रिंसिपल ऑफिस की दीवारों पर लगाया गाय का गोबर

क्लास रूम में गोबर लगाने का रौनक खत्री ने किया विरोध

डूसू अध्यक्ष रौनक खत्री ने क्लास रूम में गोबर लगाए जाने वाले मामले पर कहा कि 'क्या उनके कमरे में भी यही स्थिति थी? मैं वहां जांच करने गया था, लेकिन वहां ऐसा नहीं था। उन्हें पता चला कि मैं उनके पास आ रहा हूं, तो वे अपने कमरे में मुझसे नहीं मिलीं। छात्रों ने मुझे बताया कि वे मेरे आने से 15 मिनट पहले ही चली गई थी। वे इस कॉलेज को अपनी प्रयोग प्रयोगशाला मानती हैं, इसलिए मैंने उनके कमरे में भी यही किया। छात्रों की अनुमति के बिना वे कक्षा में गोबर कैसे लगा सकती हैं?

End of Feed