Delhi News: दिल्ली में पॉल्यूशन नहीं हो रहा कम, एसटीएफ गठन के बाद अब बरती जाएगी सख्ती

Delhi News: दिल्ली का बढ़ता पॉल्यूशन लोगों के लिए मुसीबत खड़ी कर रहा है। पॉल्यूशन को देखते हुए दिल्ली सरकार ने स्पेशल टास्क फोर्स का गठन किया है, जो GRAP नियमों के पालन पर निगरानी रखेगी।

Delhi News: दिल्ली में पॉल्यूशन है की कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है। अभी भी दिल्ली के कई इलाके हैं जहां का एक्यूआई 400 के पार है। इतने खराब एक्यूआई स्तर के कारण लोगों की आंखों में जलन और सांस लेने में परेशानी के अलावा भी लोगों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

Bad AQI in Delhi State Government Formed Special Task Force to Combat Pollution

दिल्ली में बढ़ते पॉल्यूशन को देख एसटीएफ का किया गठन

दिल्ली के बढ़ते पॉल्यूशन को देखते हुए दिल्ली में ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान के चार चरणों को लागू किया गया है। इसके साथ ही दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने पॉल्यूशन को कम करने के लिए एसटीएफ यानी की स्पेशल टास्क फोर्स के गठन और उसके कार्यों का ऐलान किया।

End of Feed