दिल्ली

Chhath Puja 2023: दिल्ली में छठ पूजा के लिए बढ़ाई गई सुरक्षा, कंट्रोल रूम और हेल्पलाइन की सुविधा भी शुरू

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 16, 2023, 07:34 PM IST

दिल्ली में छठ के त्योहार को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए है। रेलवे स्टेशनों पर कंट्रोल रूम भी बनाए गए है। साथ ही लोगों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं। यमुना के घाटों पर भी बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं।

Image

दिल्ली में छठ पूजा पर कड़ी सुरक्षा (फोटो साभार - istock)

Delhi News: दिल्ली में छठ पूजा मनाने वाले लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े, इसके लिए दिल्ली पुलिस प्रदेश में अतिरिक्त सुरक्षा बल की तैनाती कर रही है। साथ ही दो बड़े रेलवे स्टेशनों पर विशेष नियंत्रण कक्ष स्थापित किए गए हैं और लोगों के लिए विशेष हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं। वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि अलग-अलग रेलवे स्टेशनों पर भीड़ को नियंत्रित करने और प्लेटफॉर्म तक पहुंचने में लोगों की मदद के लिए महिलाओं समेत अतिरिक्त रेलवे सुरक्षा बल कर्मियों, राजकीय रेलवे पुलिस के जवानों, स्काउट्स एवं गाइड्स मौजूद रहेंगे।

यमुना घाटों पर बड़ी सुरक्षा

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ''आनंद विहार और नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भीड़ को प्रबंधित करने तथा किसी भी तरह की अप्रिय घटना से बचने के लिए एक विशेष नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। इसके अलावा हेल्पलाइन नंबर भी सार्वजनिक किया गया है। किसी को भी कानून-व्यवस्था का उल्लंघन करने की इजाजत नहीं दी जाएगी।'' उन्होंने बताया कि रेलवे स्टेशनों और बस अड्डों पर चिकित्सक, एंबुलेंस व मोबाइल शौचलय लगाए गए हैं। यमुना नदी के किनारे छठ पूजा मनाने के लिए बड़ी संख्या में लोग एकत्र होंगे, जिसके मद्देनजर भी दिल्ली पुलिस ने इंतजाम किए हैं। यमुना घाटों पर अतिरिक्त बलों को तैनात किया गया है साथ ही किनारों के आस-पास बाड़े और बैरिकैड लगाए गए हैं। इसके अलावा गोताखोरों को भी किनारों पर तैनात किया गया है।

बड़ी संख्या में महिला पुलिसकर्मी तैनात

उत्तर पूर्व दिल्ली के पुलिस उपायुक्त जॉय तिर्की ने बताया, ''महिलाओं की सुरक्षा के लिए बड़ी संख्या में महिला पुलिसकर्मियों को तैनात किया जाएगा।'' कई स्थानों पर छठ घाट बनाए गए हैं, जिनमें आईटीओ पुल, कल्याणवास, कोंडली नहर, मयूर विहार फेज-तीन, वजीराबाद घाट, अशोक नगर-हिंडन कट नहर, भलस्वा झील, मॉडल टाउन, जहांगीरपुरी झील, सूर्या घाट, कुदेसिया घाट, सोनिया विहार, गीता कॉलोनी, कालिंदी कुंज, मंगोलपुरी, नगरवन पार्क और सागरपुर शामिल हैं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!