DTC बस ने मचाई तबाही, स्कूल वैन-ई-रिक्शा को मारी टक्कर; कई घायल; CCTV में कैद घटना

दिल्ली में देवी बस (DTC) ने एक ई रिक्शा और स्कूल वैन को जोरदार टक्कर मार दी। इसके अलावा एक बाइक सवार भी चपेट में आ गया। इस हादसे में कई लोगों के घायल होने की खबर है।

दिल्ली : दिल्ली में मंगलवार दोपहर लगभग 1 बजे एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया। यहां दिल्ली सरकार की मुहिम देवी बस ने ईस्ट आजाद नगर इलाके में कहर बरपा दिया। यह DTC बस कड़कड़डूमा कोर्ट से 60 फुट रोड की ओर बढ़ रही थी, जबकि उसी दिशा से एक स्कूल वैन बच्चों को लेकर लौट रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार बस ने पहले सामने से एक ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मारी और फिर बेकाबू होकर स्कूल वैन को भी अपनी चपेट में ले लिया।

Delhi DTC Devi Bus Hits School Van

कई मीटर तक घसीटता गया ई रिक्शा

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी तेज थी कि ई-रिक्शा लगभग कई मीटर तक घसीटता चला गया। वहीं बाइक चालक और ई-रिक्शा सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को नजदीकी आरोग्य संस्थान हॉस्पिटल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें प्राथमिक उपचार दिया।

End of Feed