दिल्ली

'मुझे पता था पहलगाम में आतंकी हमला होने वाला...'; नशे में धुत शख्स ने किया दावा तो जांच में जुटी एजेंसियां

Pahalgam Terror Attack: एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन करके दावा किया था कि उसे पता था कि पहलगाम में आतंकवादी हमला होने वाला है, जिसके बाद विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों की ओर से जांच शुरू की गई। बता दें कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को हुए आतंकवादी हमले के बाद राष्ट्रीय राजधानी में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

Image

झूठी कॉल

Photo : iStock

Pahalgam Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले को लेकर भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव अपने चरम पर है। इस बीच, एक अज्ञात शख्स ने फोन करके दावा किया था कि उसे पता था कि पहलगाम में आतंकवादी हमला होने वाला है जिसके बाद विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों की ओर से जांच शुरू की गई।

क्या है पूरा मामला?

जांच में पता चला कि फोन पर 51 वर्षीय एक ऑटो चालक ने पहलगाम में आतंकवादी हमले की जानकारी होने से जुड़ा दावा किया था। दिल्ली पुलिस को बाद में पता चला कि वह व्यक्ति नशे में था और चालान कटने से परेशान था। एक अधिकारी ने नाम न बताने की शर्त पर हिंदी समाचार एजेंसी 'भाषा' को बताया कि वह नशे में था, लेकिन विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों ने उससे पूछताछ की। बाद में हमें पता चला कि वह अपने वाहन के जारी किए गए चालान से नाराज था।

चालान कटने से नाराज था ऑटो चालक

उन्होंने कहा कि उसके खिलाफ निवारक कार्रवाई भी की गई है, लेकिन उससे पूछताछ से यह स्पष्ट हो गया कि उसने यह झूठी कॉल इसलिए की, क्योंकि उसका चालान लंबित था और वह इससे नाराज था। अभी तक उस व्यक्ति के खिलाफ कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है। कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को हुए आतंकवादी हमले के बाद राष्ट्रीय राजधानी में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। दिल्ली पुलिस ने पूरे शहर में (विशेषकर पर्यटक स्थलों और सीमा चौकियों के आसपास) सुरक्षा बढ़ा दी है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article