Delhi Metro: अमृत उद्यान जाने के लिए DMRC दे रहा है फ्री शटल सेवा, इन स्टेशनों पर होगी उपलब्ध

Delhi Metro: डीएमआरसी द्वारा अमृत उद्यान जाने वाले पर्यटकों को आकर्षित करने लिए फ्री शटल सेवा प्रदान की जा रही है ताकि मेट्रो में यात्रा करने वाले लोगों आसानी से उद्यान उत्सव 2024 में भाग ले सकें।

Delhi Metro: दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में अमृत उद्यान आम जनता के खुल गया है। पूरे साल अमृत उद्यान जाने का लोग इंतजार करते हैं। यहां कई प्रकार के दूर्लभ फूल देखने के साथ खाने की कई चीजें व सजाने का सामान भी मिलता है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा उद्यान उत्सव 2024 का उद्घाटन किया गया था। इसकी सबसे अच्छी बात ये है कि ये कुछ दिनों या सप्ताह से लिए नहीं बल्कि दो महीने के लिए आम जनता के लिए खुला रहता है। तो देर सवेर आप यहां जाने का अपना प्लान बना सकते हैं।

Delhi Metro Free Shuttle Service


अमृत उद्यान जाने के लिए दिल्ली मेट्रो की फ्री शटल सेवा

इसके साथ ही अमृत उद्यान पहुंचने वाले लोगों को और भी सुविधाएं दी गई है, इसमें से एक सबसे महत्वपूर्ण सुविधा है शटल सेवा, जिसके माध्यम से आप अमृत उद्यान के प्रवेश द्वार पर फ्री में उतर सकते हैं। ये एक निशुल्क सेवा है। इसके माध्यम से हर व्यक्ति अमृत उद्यान घूमने पहुंच सकता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दिल्ली मेट्रो द्वारा दी जा रही शटल सेवा किस-किस मेट्रो स्टेशन पर उपलब्ध है। आइए आपको इसके बारे में बताएं...

End of Feed