Air Siren Testing At PWD Building: नागरिक सुरक्षा निदेशालय ने शुक्रवार को ITO स्थित लोक निर्माण विभाग (PWD) मुख्यालय में हवाई हमले के सायरन की टेस्टिंग की।
आधिकारिक जानकारी के अनुसार, परीक्षण शुक्रवार दोपहर 3 बजे शुरू हुआ और लगभग 15 से 20 मिनट तक चला।
अधिकारियों ने इस संबंध में बयान जारी कर यह अनुरोध किया कि इस टेस्टिंग की जानकारी सोशल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया प्लेटफार्मों के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाई जाएं, ताकि आम जनता को जानकारी मिलती रहे औरअभ्यास के दौरान कोई गलतफहमी न हो।
इसके साथ ही, दिल्ली पुलिस ने पूरे शहर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। प्रमुख स्थलों और संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
