Delhi:'रामनवमी' पर जहांगीरपुरी में 'श्री राम भगवान प्रतिमा यात्रा' की अनुमति देने से इनकार

  • Agency by: Agency
  • Updated Mar 29, 2023, 12:04 AM IST

Jahangirpuri Delhi News: पिछले साल 21 अप्रैल, 2022 को जहांगीरपुरी में हनुमान जयंती के जुलूस के दौरान दो समुदायों के बीच झड़प हो गई थी, जिसमें आठ पुलिसकर्मी और एक स्थानीय निवासी घायल हो गया था।

Shri Ram Bhagwan Pratima Yatra in Jahangirpuri: दिल्ली पुलिस ने उत्तर पश्चिमी दिल्ली के जहांगीरपुरी में रामनवमी पर 'श्री राम भगवान प्रतिमा यात्रा' आयोजित करने के लिए एक समूह को अनुमति देने से इनकार कर दिया है। जहांगीरपुरी में पिछले साल हनुमान जयंती जुलूस के दौरान हिंसा हुई थी। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।रामनवमी बृहस्पतिवार को मनाई जाएगी।

DELHI POLICE

प्रतीकात्मक फोटो

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि रमजान के दिन पार्क में नमाज पढ़ने की अनुमति भी नहीं दी गई है।उत्तर पश्चिम जिले के सहायक पुलिस आयुक्त (मुख्यालय) ने सोमवार को 'श्री राम भगवान प्रतिमा यात्रा' की अनुमति देने से इनकार करने वाले आधिकारिक आदेश पर हस्ताक्षर किए और सोमवार को जारी किया।

End of Feed