दिल्ली में पहले मेडिकल सिमुलेशन सेंटर का शुभारंभ; अटल बिहारी वाजपेयी आयुर्विज्ञान संस्थान में व्यावहारिक प्रशिक्षण की पहल

दिल्ली स्थित अटल बिहारी वाजपेयी आयुर्विज्ञान संस्थान में देश का पहला अत्याधुनिक मेडिकल सिमुलेशन सेंटर शुरू किया गया है। इसका उद्देश्य मेडिकल छात्रों को आपातकालीन स्थितियों में व्यावहारिक और सटीक उपचार का प्रशिक्षण देना है।

Delhi Medical Simulation Center: अटल बिहारी वाजपेयी आयुर्विज्ञान संस्थान ने हाल ही में दिल्ली में केंद्र सरकार के अस्पतालों में अपनी तरह का पहला मेडिकल सिमुलेशन सेंटर शुरू किया है। इस अत्याधुनिक केंद्र का उद्देश्य मेडिकल छात्रों को आपातकालीन स्थितियों में तेजी और सटीकता से उपचार करने के लिए व्यावहारिक प्रशिक्षण देना है।

Medical Simulation Center in Delhi (Symbolic Photo: Canva)

दिल्ली में मेडिकल सिमुलेशन सेंटर (प्रतीकात्मक फोटो: Canva)

इस सेंटर में 52 तरह के सेंसरयुक्त पुतले उपलब्ध हैं, जिन पर छात्र CPR, प्रसव, सर्जरी और अन्य इमरजेंसी प्रक्रियाओं का अभ्यास कर सकते हैं। इन सिमुलेशन पुतलों की मदद से छात्र विभिन्न जटिल चिकित्सा परिस्थितियों का अनुभव कर सकते हैं, जिससे उनके निर्णय लेने की क्षमता मजबूत होगी।

End of Feed