Delhi Weather: तेज धूप और गर्मी झेल रही दिल्ली में शाम सुहावनी हो गई और इसका कारण बारिश है। शनिवार की गर्मी को भी शाम की बारिश ने शांत कर दिया, कुछ ऐसा ही हाल आज भी रहा है। रविवार की दोपहर तक दिल्ली और आसपास के इलाकों में तेज धूप और इसके साथ ही काफी गर्मी भी थी, जिससे राहत दिलाई शाम की बारिश ने। आंधी और बारिश से रात के तापमान में गिरावट देखी जा सकती है। दिल्ली में रविवार के लिए मौसम विभाग ने यह संभावना जताई थी कि आज आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं, साथ ही कुछ इलाकों में बारिश के फुहारें पड़ने की भी उम्मीद है। अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 28 डिग्री तक पहुंच सकता है।
आंधी बारिश से मिली दिन की गर्मी से राहत
दिल्ली में रविवार को न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के औसत तापमान से 0.3 डिग्री अधिक है। आईएमडी ने दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहने तथा बिजली कड़कने एवं गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई है। अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ धूल भरी हवाएं चलने की संभावना है। 1 से 5 जून तक प्री मानसूनी गतिविधियां शुरू हो सकती है। खासकर, 2 से 4 जून के बीच तेज बारिश का अनुमान व्यक्त किया जा रहा है। मौसम में बदलाव के चलते अधिकतम तापमान में कई डिग्री सेल्सियस तक कमी आ सकती है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
